Author: Team eDesk

कुचाई में बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना, किसानों को योजनाओं व आधुनिक खेती की मिलेगी जानकारी, Kuchai  कुचाई प्रखंड मुख्यालय से शनिवार को कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में कुचाई प्रमुख गुड्डी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ल्यूमिनस हेंब्रम एवं बीटीएम राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथों को रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान किसानों तक सरकार की कृषि एवं संबद्ध योजनाओं की जानकारी प्रभावी ढंग से…

Read More

खूंटपानी में 992 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क साइकिल, विधायक ने 436 विद्यार्थियों मे बाटे साईकिल, बच्चे मन लगाकर पढे, यही झारखंड सरकार की सोच है-गागराई khutpani  झारखंड सरकार की “उन्नति का पहिया” योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में खूंटपानी प्रखंड के कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष प्रखंड में कुल 992 विद्यार्थियों को साइकिल देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार 509 बालकों एवं 483 बालिकाओं को योजना का लाभ मिलना है। अब तक…

Read More

खूंटपानी के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर सांसद कालीचरण मुंडा ने सुनीं जनसमस्याएं, प्रशासन के रवैये पर जताई नाराजगी Khutpani  खुंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने शुक्रवार को खरसावां विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति तथा जिला प्रशासन के उदासीन रवैये पर नाराजगी जताई। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।…

Read More

खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक की बैठक मे नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर,अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में घर पर सहयोग करने की अपील, kharsawan  खरसावां के प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक अभिभावक बैठक (पीटीएम) की गई। बैठक की शुरुआत विद्यालय की बाल संसद के सदस्यों द्वारा अभिभावकों का तिलक, चंदन एवं पुष्प देकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य मंजू कुमारी हेंब्रम ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बैठक के उद्देश्य और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में अभिभावकों…

Read More

सरायकेला में मतदाता सूची पुनरीक्षण का जायजा लेने घर-घर पहुंचे उपायुक्त, सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण Seraikella  सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह शुक्रवार को स्वयं नगर पंचायत सरायकेला के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और घर-घर जाकर चल रहे सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। दोपहर करीब दो बजे उपायुक्त इंद्रटांडी मोहल्ले में मतदाताओं के घर पहुंचे, जहां उन्होंने इन्यूमरेशन फॉर्म के वितरण एवं सत्यापन प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान मतदाताओं से फॉर्म पर हस्ताक्षर भी कराए गए और अभियान की प्रगति की…

Read More

एसआईआर कार्यक्रम के तहत एसडीओ ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण Seraikella  सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला अभिनव प्रकाश ने शुक्रवार को राजनगर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे डोर-टू-डोर सत्यापन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा कार्यरत बीएलओ एवं अन्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम…

Read More

10 माह से वेतन नहीं मिलने पर सहियाओं ने दी हड़ताल की चेतावनी Seraikella  सरायकेला-खरसावां जिले की लगभग 200 स्वास्थ्य सहियाओं ने पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। शुक्रवार को जिले की विभिन्न प्रखंडों से पहुंची सहियाओं ने जिला समाहरणालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। ज्ञापन में सहियाओं ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन पिछले 10 महीनों से मानदेय नहीं मिलने के…

Read More

ईचागढ़ प्रखंड में लर्नर लाइसेंस हेतु शिविर आयोजित, 27 अभ्यर्थी हुए सफल…* Ichagarh  उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, गौरांगकोचा में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। शिविर में ईचागढ़ प्रखंड की पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाड़ा, चिमटिया, बांदू, गुडदड़ी एवं लेपाटांड़ पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक कर चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन…

Read More

*अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध ईचागढ थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन की सघन कार्रवाई…* Ichagarh  उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना प्रभारी के साथ ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो, जारागोडीह एवं वीरडीह बालू घाटों में बालू के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न जी.आर. (GR) स्थलों पर कुल लगभग 38,100 घनफीट अवैध रूप से भंडारित बालू खनिज को विधिवत जब्त किया गया। इसके उपरांत चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदुडीह में भी विभिन्न जी.आर. स्थलों का निरीक्षण किया गया,…

Read More

विकास योजनाओं के उद्घाटन को लेकर राजनीतिक तकरार, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप Seraikella  सरायकेला। नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं के प्रस्तावित उद्घाटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य ने आरोप लगाया है कि स्थानीय विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को आमंत्रित किए बिना उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। जारी प्रेस विज्ञप्ति में आचार्य ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के कार्यकाल में स्वीकृत करीब 15 विकास योजनाओं के उद्घाटन की तैयारी की गई थी। उनका आरोप है कि…

Read More