ईचागढ़ प्रखंड में लर्नर लाइसेंस हेतु शिविर आयोजित, 27 अभ्यर्थी हुए सफल…*
Ichagarh
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन, गौरांगकोचा में लर्नर लाइसेंस (Learner Licence) हेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में जिला परिवहन कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।
शिविर में ईचागढ़ प्रखंड की पातकुम, गौरांगकोचा, मैसाड़ा, चिमटिया, बांदू, गुडदड़ी एवं लेपाटांड़ पंचायतों के ऑनलाइन स्लॉट बुक कर चुके आवेदकों की लर्नर लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन, ऑनलाइन आवेदन की जांच एवं लर्नर लाइसेंस परीक्षा का संचालन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया गया।
शिविर हेतु कुल 63 अभ्यर्थियों ने स्लॉट बुक कराया था। इनमें 27 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, 19 अभ्यर्थी असफल रहे तथा 17 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों को परिवहन विभाग की सेवाएं प्रखंड स्तर पर सुलभ कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से लर्नर लाइसेंस शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आवेदकों को अपने प्रखंड स्तर पर ही पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
