खूंटपानी में 3 जुलाई को पंचायत-पंचायत दौरा करेंगे
सांसद कालीचरण मुंडा, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी
समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का करेगे पहल
khutpani
खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा आगामी 3 जुलाई 2026 को खूंटपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का दौरा करेंगे। इस दौरान सांसद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक पहल करने का आश्वासन देंगे। दौरे की तैयारी को लेकर खूंटपानी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि दौरे के दौरान विभिन्न पंचायतों से कई लोग कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद लोहरदा पंचायत के लोहरदा गांव, बडा गुंटिया पंचायत के कुन्द्रुहातु, उलीराजाबासा पंचायत के उलीराजाबासा गांव, मटकोबेडा पंचायत के कुम्हार लोटा स्कूल मैदान, रुईडीह पंचायत के खूंटा गांव, बडा चीरु पंचायत के फुटबॉल मैदान, केयडचालोम पंचायत के आहाबुरु गांव तथा भोया पंचायत के बासाहातु स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद चुरगुई में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाडियों का उत्साहवर्धन करेंगे। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए जोसेफ हाईबुरु को केयडचालोम पंचायत कांग्रेस का पंचायत अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पंचायत संगठन और मजबूत होगा। जिला सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि रेगो पूर्ति सांसद का दौरा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि संकारी दोग्गो ने कहा कि सांसद के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड एवं पंचायत पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे। जबकि मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी ने कहा कि संगठन की मजबूती जनता के विश्वास से आती है और कार्यकर्ताओं को हर परिस्थिति में लोगों के साथ खडा रहना चाहिए। बैठक में युवा प्रखंड अध्यक्ष मांझी होनहागा, ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष हरिचरण कुम्हार, पंचायत अध्यक्ष मैक्यू बानरा, नरेश पुरती, मंडल उपाध्यक्ष रितेश मुंडरी, पंचायत उपाध्यक्ष दोरसोना सुरीन सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।
June 29, 2026 8: 04 pm
Breaking
- उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक संपन्न…* *खाद्यान्न वितरण की धीमी प्रगति पर एमओ एवं बीडीओ को नियमित निगरानी एवं मासिक समीक्षा के निर्देश…* *ई-केवाईसी एवं आधार सीडिंग के लंबित प्रकरणों के त्वरित निष्पादन तथा अयोग्य/निष्क्रिय लाभुकों का नाम विलोपन सुनिश्चित करने के निर्देश…*
- खरसावां प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित
- रेफरल अस्पताल की छवि से बाहर निकल रहा है सरायकेला का सदर अस्पताल : मनोज कुमार चौधरी
- मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून 2026 (मंगलवार) को आयोजित होगा विशेष सोशल मीडिया अभियान
- खरसावां मे ओत गुरु कोल लाको बोदरा की मना पुण्यतिथि, समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि देकर भाषा-संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प,
- खरसावां में देव स्नान पूर्णिमाः पर 108 घडों के जल से महाप्रभु ने किया शाही स्नान, पडे बीमार, 15 दिनो तक अणसर गृह में चलेगा महाप्रभु जगन्नाथ का उपचार
- खूंटपानी में 3 जुलाई को पंचायत-पंचायत दौरा करेंगे सांसद कालीचरण मुंडा, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान का करेगे पहल
- सरायकेला के महालिमोरूप के समाजसेवी स्व. नीलसेन प्रधान की प्रथम पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से की प्रार्थना
