Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की मुलाकात सरायकेला के समग्र विकास, सिविल कोर्ट एवं जिला स्तरीय कार्यालयों के निर्माण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विश्वविख्यात छऊ कला के पुनर्जीवन को लेकर सौंपा विस्तृत मांग पत्र Seraikella नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर सरायकेला के समग्र विकास, प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था में सुधार तथा विश्वविख्यात सरायकेला छऊ कला के संरक्षण एवं पुनर्जीवन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत…
*अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न…* *62 मामलों में से 60 मामलों पर अनुग्रह अनुदान स्वीकृति का निर्णय, 02 मामलों में आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर पुनः प्रस्तुत करने का निर्देश…* *आपदा प्रबंधन से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर सत्यापन उपरांत समिति के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त श्री जयबर्धन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, सभी नगर निकाय क्षेत्र के मेयर/अध्यक्ष, अनुमंडल…
*आदिवासी एवं पीवीटीजी समुदाय को योजनाओं से जोड़ने हेतु जिले में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता अभियान…* *18 मई से 25 मई तक आयोजित होंगे “बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप”, पात्र लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने पर रहेगा विशेष जोर…* Seraikella जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में आदिवासी एवं विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) समुदायों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत दिनांक 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक संबंधित गांवों में “बेनेफिशियरी सैचुरेशन कैंप” आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA), सरायकेला-खरसावां…
ईचागढ़ एवं सरायकेला प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण…* *विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आवास योजना एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश…* Ichagarh वरीय पदाधिकारी, ईचागढ़ प्रखंड सह जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो तथा वरीय पदाधिकारी, सरायकेला प्रखंड सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्रीमती निवेदिता नियति द्वारा संबंधित प्रखंड क्षेत्रों का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, आवास योजनाओं एवं मनरेगा योजनाओं के…
*अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 03 अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त…* *2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार दिनांक 18.05.2026 को अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में RIT थाना अंतर्गत भुवा जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम जामजोड़ा में विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद…
खरसावां पुलिस का कमाल : पांच लोगों को मिला खोया हुआ मोबाइल, खिल उठे चेहरे kharsawan खरसावां पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए सीईआईआर पोर्टल की मदद से पांच लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। खरसावां थाना परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कुचाई के तुरीसाई निवासी करण हो, खरसावां के दिरीगोडा निवासी गुलशन कालिंदी, काटांडीह निवासी लखीराम टुडू, कुचाई के दुरूसाई गालुडीह निवासी सुनील कुमार महतो तथा खरसावां के बुरूडीह असुरा निवासी लक्ष्मण माझी को सम्मानपूर्वक उनके…
खरसावां के सिमला में पारंपरिक विधि विधान से आयोजित 16 प्रहर राधा-गोविन्द युगल नाम संकीर्तन संपन्न, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा Kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत सिमला मे कलश स्थापना के साथ शुरू हुई 16 प्रहर श्री श्री अखण्ड हरि राधा-गोविन्द युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ संपन्न हो गए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरि संकीर्तन पूजा समिति सिमला खरसावां के द्वारा 16 प्रहर दिन-रात्रि श्री श्री हरि राधा-गोविंद युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ पारंपरिक विधि विधान के साथ संपन्न हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुई संकीर्तन…
खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में गुरु निर्मल विषई को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने बताया अनमोल रत्न Kharsawan खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में रविवार को एक शोक सभा का आयोजन कर प्रख्यात छऊ गुरु एवं जड़ी-बूटी विशेषज्ञ स्वर्गीय गुरु निर्मल विषई की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थित छऊ नृत्य के गुरुओं एवं कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खरसावां का “अनमोल रत्न” बताया। शोक सभा को संबोधित करते हुए खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव मोहम्मद दिलदार ने कहा कि संसार में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति एक कलाकार होता…
खरसावां में मकान सूचीकरण कार्य तेज, एच एल बी-215 में 107 भवनों का भौतिक सत्यापन पूर्ण, kharsawan खरसावां प्रखंड में चल रहे जनगणना आधारित मकान सूचीकरण एवं भवन सत्यापन कार्य में तेजी लाई गई है। “हमारी जनगणना, हमारा विकास” अभियान के तहत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच एल बी)-215 क्षेत्र में मकानों और परिवारों की गणना का कार्य लगातार जारी है। हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के प्रगणक सह सहायक शिक्षक विप्लव कुमार पाणी, सहयोगी सहायक शिक्षक सपन मालाकार एवं सुपरवाइजर मनोज कुमार सिंह द्वारा शनिवार को एच एल बी–215 के उत्तर-पश्चिम कोण स्थित अतुल कुमार पुष्टि के जनगणना मकान संख्या-01 से बेहरासाई…
खरसावां में अनियंत्रित कार ने होंडा शोरूम में मारी टक्कर, दो नई बाइक क्षतिग्रस्त kharsawan खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार इंडिगो कार अनियंत्रित होकर देहरूडीह गांव स्थित होंडा शोरूम में जा घुसी। इस हादसे में शोरूम के बाहर खड़ी दो नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो कार (जेएच 05 एएफ 3268) कुचाई से खरसावां की ओर आ रही थी। कार में खरसावां के बैजनाथपुर गांव निवासी रौशन राउत तथा पदमपुर-तेलीसाही गांव निवासी विवेक साहू सवार थे। बताया जा…