Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण…* *स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया एवं बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 09 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा सीएचसी गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की त्रुटियां एवं अनियमितताएं पाई गई थीं। इसी के आलोक में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, आमजनों…
कुचाई में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कुपोषण मुक्त समाज के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी-सोना सिंह Kuchai कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में समर-सी-मैम कार्यक्रम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेविकाओं के लिए प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न आंगनबाडी केंद्रों की सेविकाओं ने भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक सोना सिंह ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। उन्होने कहा कि…
खरसावां-कुचाई में वट सावित्री पूजा बेहद श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई, सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और अपने पति की लंबी आयु की कामना kharsawan खरसावां-कुचाई मे वट सावित्री पर सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर व्रत रखा और पूरे श्रद्धा भाव से वट सावित्री की पूजा-अर्चना की। खरसावां, कुचाई, बड़ाबांबो, कुचाई, सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे विधिवत पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा की। व्रत के दौरान सावित्री अमावस्या पर सबसे पहले भगवान सूर्य को अर्घ्य…
खरसावां के गोपालपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की वार्षिक ‘बुना पूजा’, अच्छी फसल व सुख-समृद्धि की कामना, Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णपुर पंचायत के गोपालपुर गांव में धान की बुआई से पूर्व आयोजित होने वाली पारंपरिक ‘वार्षिक बुना पूजा’ श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। गांव के दिउरी (पुजारी) लक्ष्मी नारायण महतो ने विधि-विधान के साथ गोराम ठाकुर, ग्राम देवता, धर्म देवता एवं पाउड़ी माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी वर्षा, बेहतर फसल और सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार यह पूजा गांव की प्राचीन कृषि परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मान्यता है कि बुना…
खरसावां छऊ जगत को अपूरणीय क्षति, गुरु निर्मल कुमार विषेई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, kharsawan खरसावां छऊ शैली के प्रख्यात गुरु एवं जड़ी-बूटियों से विभिन्न बीमारियों का पारंपरिक उपचार करने वाले गुणी व्यक्ति निर्मल कुमार विषेई का आज तड़के निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही खरसावां क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में कलाकारों, स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। छऊ विशेषज्ञ मोहम्मद दिलदार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विषेई परिवार का विशेष रूप से खरसावां छऊ शैली के विकास…
*अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल की अध्यक्षता में खाद की कालाबाजारी एवं डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री रोकथाम को लेकर अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न…* *ई-पॉस स्टॉक मिलान, एक्सपायरी खाद बिक्री पर रोक, नियमित निरीक्षण एवं खाद दुकानों की मॉनिटरिंग को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल श्री विकास कुमार राय की अध्यक्षता में चांडिल अनुमंडल अंतर्गत सभी खाद दुकानदारों एवं चारों प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ अनुमंडल स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद की कालाबाजारी, डुप्लीकेट उर्वरकों की बिक्री तथा अनियमितताओं की…
*ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाटों में अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई, एक ट्रैक्टर जप्त…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 15.05.2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी घाटों में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के क्रम में जारगोडीह क्षेत्र में बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर वाहन को विधिवत जप्त किया गया। जप्त वाहन को अग्रेतर कार्रवाई हेतु ईचागढ़ थाना को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है। मामले में विभागीय नियमों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही…
प्राथमिकता के आधार पर क्षेत्र की समस्याओं का करेंगे समाधान: जोबा माझी -सरायकेला के हुदू पंचायत के सुदूर पोड़ाडीह, कुनामार्चा, हातनादा और कालाझोर गांव पहुंची सांसद, ग्रामीणों ने समस्याओं से कराया अवगत Seraikella सरायकेला: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी रविवार को सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के सुदूर बूथ संख्या-1 के हातनादा समेत हुदू पंचायत के पोड़ाडीह, कुनामार्चा और कालाझोर गांव पहुंची। देश की आजादी के बाद इन गांवों में पहली बार कोई सांसद पहुंचा था। सांसद के पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों को सांसद को गांव की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराते…
अहिंसा, प्रेम और सद्भावना का संदेश देता है बिरसाईत समाज: जोबा माझी -गुदड़ी के देवां ग्राम में बिरसाईत समाज का तीन दिवसीय 38वां भगवान धर्म दिवस शुरू, बिरसा आबा के प्रतिमा का सांसद ने किया अनावरण Sonuva सोनुवा: गुदड़ी प्रखंड के सुदूर देवां ग्राम में बिरसाईत समाज का तीन दिवसीय 38वां धर्म दिवस शुक्रवार को सामूहिक प्रार्थना के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा के तीसरे अवतार बिरसा आबा(रान्दो बरजो) की प्रतिमा का सांसद के हाथों अनावरण किया गया। बताया गया कि बिरसा…
खरसावां के कृष्णापुर में वाषिर्क सांस्कृतिक छऊ महोत्सव, कलाकारों ने भव्य छऊ नृत्य की भव्य प्रस्तुती से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, खरसावां छऊ नृत्य मे संस्कृतियों का है संगम-मनबोध Kharsawan खरसावां प्रखण्ड के अंतर्गत कृष्णापुर गांव मे वाषिर्क सांस्कृतिक छऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वाषिर्क सांस्कृतिक छऊ महोत्सव कार्यक्रम में खरसावां के कृष्णापुर के कलाकारों ने पारंपरिक आधारित नृत्य पेश कर सबका मन मोह लिया। रंगारंग सांस्कृतिक छऊ महोत्सव मैं मुख्य रूप से उपस्थित आयोजन समिति के अध्यक्ष मनबोध महतो ने कहा कि छऊ खरसावां की जीवन रेखा है। छऊ नृत्य की कला परंपरा युगों युगों से चली आ…