Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
Author: Team eDesk
कुचाई मे बैशाख संक्रांति पर श्रद्धाओ ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की, kuchai कुचाई मे भक्तों ने बैशाख संक्रांति पर नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जताई और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। शव भक्तों ने जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर अपने भक्ति भाव का प्रदर्शन किया। अंगारों में बडें बुजूर्ग ही नही नन्हे भक्तों ने जलते अंगारों पर चल भगवान भोलेनाथ की जकारें लगाते हुए भक्ति का परिचय दिया। कुचाई शिव मंदिर में बैशाख संक्राति पर…
खरसावां में मना स्वतंत्रता सेनानी व हुल क्रांति के महानायक वीर शहीद चानकु महतो की 170 वीं शहादत दिवस, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प kharsawan खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के कुडमालि विभाग द्वारा स्वतंत्रता सेनानी व हुल क्रांति के महानायक वीर शहीद चानकु महतो की 170 वीं शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं ने कुडमालि शिक्षक सुनील कुमार जुरुआर के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीद चानकु महतो के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं…
खरसावां के विभिन्न विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 10 वीं विद्यार्थियों के बीच उडिया भाषा साहित्य, कहानी और एकांकी विषय की पुस्तको का निःशुल्क वितरित, Kharsawan खरसावां के राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय पदमपुर में छात्र-छात्राओं के बीच उडिया भाषा की पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। इस दौरान कक्षा 9वीं एवं 10वीं की उडिया भाषा साहित्य, कहानी और एकांकी विषय की पुस्तकें विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। बताया गया कि वर्ष 1998 से तत्कालीन बिहार तथा वर्तमान झारखंड राज्य में उडिया साहित्य की ये पुस्तकें पाठ्यक्रम में शामिल हैं। लेकिन झारखंड और ओडिशा में पुस्तकें…
*अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक, आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश…* Chandil उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल श्री विकास कुमार राय द्वारा क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में…
कुचाई में करियर काउंसलिंग सह सम्मान समारोह-2026 संर्पन, मैट्रिक एवं इंटर के 53 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, शिक्षा से खुलता है प्रगति का मार्ग-एसडीपीओ kuchai कुचाई पुराना ब्लोक परिसर के लाईबेरी में कोल्हान नितिर तुरतुंग (केएनटी) के द्वारा आयोजित करियर काउंसलिंग सह सम्मान समारोह-2026 संर्पन हो गई। इस सम्मान समारोह में झारखंड अधिविद्य परिषद के द्वारा इंटर के विज्ञान, वाणिज्य, कला सहित विभिन्न संकायों व मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 53 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावे होमगार्ड के लिए केएनटी चयनित 10 युवक और युवतियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि के…
खरसावां-कुचाई मार्ग पर ग्लैमार बाइक व स्कूटी की जोरदार टक्कर, चयनित होमगार्ड महिला सहित तीन घायल, सभी रेफर, दो वर्ष की बच्ची बाल-बाल बची, kharsawan खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग के खरसावां ब्लोक के समीप गुरूवार को दोपहर ग्लैमार बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कुचाई के चयनित होमगार्ड महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। इस दुर्घटना में दो वर्ष की बच्ची बाल-बाल बच गई। उसे खरोच तक नही आया। घायलों की पहचान कुचाई के भुरकुंडा निवासी सह होमगार्ड के लिए चयनित महिला रिंकी सोय (28) पति-श्यामलाल सोय तथा खरसावां के रायडीह के रेगुडीह निवासी किकी…
खरसावां के बडाबाम्बों में तेज आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड गिरने घर क्षतिग्रस्त, सडक जाम, Kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बडाबाम्बों क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई जगह पेड गिर गए, जिससे आवागमन और बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढे चार बजे खरसावां और बडाबाम्बों क्षेत्र में आसमानी बिजली और आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इसी क्रम में…
खरसावां में प्रखंड पंचायत समिति की हुई बैठक, विकास योजनाओ का बारी बारी से समीक्षा, योजनाओ के गुणवत्ता से खिलवाड नही होनी चाहिए-प्रमुख Kharsawan खरसावां प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में खरसावां प्रखंड के बडाआमदा, विटापुर, बुरूडीह, चिलकू, दलायकेला, हरिभंजा, जोजोडीह, जोरडीहा, खरसावां, कृष्णापुर, रिडिंग, सिमला, तेलायडीह पंचायतों में संचालित, आबुआ आवास योजना, 15 वें वित्त आयोग, बिरसा हरित ग्राम योजना, आदि योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही जनहित से जुडे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को…
*अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश द्वारा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉक रजिस्टर, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परिस्थिति में जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी उपभोक्ताओं को…
*अवैध खनन एवं खनन पट्टों में अनियमितताओं के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई जारी…* Seraikella उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 13.05.2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावां के नेतृत्व में सरायकेला अंचल अंतर्गत उगमा एवं राइडीह क्षेत्र में संचालित दो पत्थर खनन पट्टों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित खनन पट्टों में सीमांकन, खनिज भंडारण एवं प्रेषण, पर्यावरणीय स्वीकृति (CTO) अनुपालन सहित अन्य वैधानिक प्रावधानों की जांच की गई। जांच क्रम में विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित पट्टाधारियों के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार नोटिस एवं मांगपत्र निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही…