खरसावां-कुचाई में सावन की दुसरी सोमवारी को
शिव मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ उमड़ी, ‘हर-हर महादेव’ और
‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक,
Kharsawan
खरसावां-कुचाई में सावन की दुसरी सोमवारी पर विभिन्न्ा शिवालयों में भगवान शिव की धार्मिक आस्था और विश्वास पर भारी पड़ता दिखा। खरसावां के रामगढ स्थित ऐतिहासिक बडा शिव मंदिर सहित खरसावां, पदमपुर कुचाई, आमदा, बडाबाम्बों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक हेतु दिनभर उमड़ती रही। प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में शिव¨लग के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक किया। ज्यादातर शिवभक्तों खरसावां-कुचाई के सोना नदी के विभिन्न्ा घाट, तलाब, नदी से जल भरकर सोमवार को यहां जलाभिषेक करते हैं। शिवालयों में भी तड़के प्रातः से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। ओम नमः शिवाय और हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए भोग प्रसाद के साथ महादेव की आराधना की। साथ चहुंओर शिव शक्ति धार्मिक गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। रामगढ बडा शिव मंदिर में श्रद्धालु बेलपत्र, भांग, धतूरा, जल, दूघ आदि लेकर अपने नजदीक के शिवालय पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं द्वारा शिव¨लग परजलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। तीसरी सोमवारी पर कई शिव भक्तों द्वारा पूरे दिन उपवास व्रत रखते हुए भगवान भोलेनाथ की आराधना की गई। जिसमें युवती और महिलाओं की अधिक संख्या देखी गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी किया गया।
August 11, 2026 4: 55 pm
Breaking
- कुचाई में 11 माह से कमीशन नहीं मिलने पर जन वितरण दुकानदारों में आक्रोश पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक, नेटवर्क-सर्वर और खाद्यान्न आपूर्ति की समस्या उठी,
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने SIR-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न…* *प्रारूप मतदाता सूची, दावा-आपत्ति एवं सत्यापन प्रक्रिया की दी गई जानकारी…*
- खरसावां-कुचाई में सावन की दुसरी सोमवारी को शिव मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ उमड़ी, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक,
- खरसावां के पदमपुर में दूसरी सोमवार पर भंडाराः हजारों शिवभक्तों ने चखा प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल
- झारखंड में तसर उद्योग को मिलेगा स्पेशल पैकेज? सरकार से उठाई मांग, तीन वर्षों में तसर उत्पादन में भारी कमी, जताई चिंता, बंद पडे रेशम केंद्रों को शुरू करने की मांग,
- खरसावां के सोना सिंचाई योजना की जर्जर छह वितरणियों का होगा जीर्णोद्धार, सरकार ने शुरू की कार्रवाई, नहरों में गाद और झाडियों के कारण खेतों तक नहीं पहुंच रहा पर्याप्त पानी
- जिला फुटबॉल सुपर लीग में खामारडीह की शानदार शुरुआत, सुमित एफसी सीनी को 6-0 से रौंदा, एकतरफा मुकाबले में दर्ज की धमाकेदार जीत,
- उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न, पेयजल आपूर्ति योजनाओं की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश…* छूटे हुए शत-प्रतिशत हाउसहोल्ड को नल-जल योजना से जोड़ने तथा अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश…*
