गम्हरिया में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो गिरफ्तार, 12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद, पुलिस ने केरला पब्लिक स्कूल के समीप की कार्रवाई, बाइक भी जब्त
Gamharia
गम्हरिया। गम्हरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के पास से कुल 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलिम खान (20 वर्ष) और प्रदीप महतो (25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे गम्हरिया थाना पुलिस की टीम केरला पब्लिक स्कूल के विपरीत दिशा में सलडीहा गांव की ओर करीब एक किलोमीटर आगे गश्त कर रही थी। इसी दौरान बिजली के खंभे के पास 2-3 साल के पेड़ों के समीप एक काले रंग की मोटरसाइकिल पर दो युवक बैठे दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध तरीके से रुकने का इशारा करने लगे।
पुलिस टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की और मोटरसाइकिल से संबंधित कागजात मांगे। संदेह हो र तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कलिम खान के पास से 3 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर के अलावा काले रंग की नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में गम्हरिया थाना कांड संख्या 60/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपियों का पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। कार्रवाई में गम्हरिया थाना की पुलिस टीम शामिल थी। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
