कुचाई में 11 माह से कमीशन नहीं मिलने पर जन
वितरण दुकानदारों में आक्रोश पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक,
नेटवर्क-सर्वर और खाद्यान्न आपूर्ति की समस्या उठी,
kuchai
कुचाई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार संघ, कुचाई की विशेष बैठक अध्यक्ष भीमसेन गागराई की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुकानदारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए विभाग से शीघ्र समाधान की मांग की गई। बैठक में दुकानदारों ने कहा कि उन्हें पिछले 11 माह से कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे जन वितरण प्रणाली की दुकानों के संचालन में आर्थिक परेशानी हो रही है। दुकानदारों का कहना था कि सरकार की ओर से बिना अतिरिक्त कमीशन के आधार सीडिंग, मोबाइल सीडिंग, ई-केवाईसी, जाति अपडेट तथा राशन कार्ड से नाम हटाने समेत कई कार्य कराए जा रहे हैं। दुकानदारों ने ई-पॉस मशीन में नेटवर्क और सर्वर की समस्या को भी प्रमुख मुद्दा बताया। उनका कहना था कि कुचाई प्रखंड के कई क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या बनी रहती है। सर्वर बाधित होने के कारण समय पर राशन वितरण नहीं हो पाता और वितरण का प्रतिशत प्रभावित होता है। इसके अलावा बिजली की समस्या के कारण भी दुकानदारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बैठक में गोदाम से दुकानदारों तक खाद्यान्न समय पर नहीं पहुंचने की समस्या भी उठाई गई। संघ ने विभाग से मांग किया है कि खाद्यान्न की आपूर्ति निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि लाभुकों को समय पर राशन मिल सके। साथ ही नेटवर्क, सर्वर और बिजली से संबंधित तकनीकी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए। पीडीएस दुकानदार संघ ने विभाग से 11 माह के लंबित कमीशन का यथाशीघ्र भुगतान करने की मांग की। बैठक में महेश्वर महतो, भीमसेन गागराई, सुखदेव सरदार, भुवनेश्वर सिंह मुंडा, अशोक कुमार महतो, उदित प्रताप सिंहदेव, बैकुंठ सिंह मुंडा, मंगल सिंह मुंडा, दीपक कुमार साहू समेत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि एवं कुचाई प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे।
August 11, 2026 5: 53 pm
Breaking
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश..
- कुचाई में ‘स्वयं संवाद’ पुस्तक का विमोचन, बाल अधिकार और संरक्षण पर दिया जोर, बाल विकास हेतु जीवन कौशल को बताया जरूरी, अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल,
- तीन साल से धीमी गति से चल रहा खरसावां के बुरूडीह बाइपास सड़क निर्माण कार्य, शून्यकाल में विधायक ने उठाया मुद्दा, मुख्यमंत्री से जल्द निर्माण पूरा कराने की मांग
- नव नियुक्त सहायक आचार्यों के बकाया वेतन भुगतान का रास्ता साफ, खरसावां विधायक के तारांकित प्रश्न पर शिक्षा विभाग ने दिया सकारात्मक जवाब,
- खरसावां में एसआईआर पर बीएलओ व सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने और संशोधन के लिए फॉर्म-6 व फॉर्म-8 भरने की दी जानकारी
- कुचाई में 11 माह से कमीशन नहीं मिलने पर जन वितरण दुकानदारों में आक्रोश पीडीएस दुकानदार संघ की बैठक, नेटवर्क-सर्वर और खाद्यान्न आपूर्ति की समस्या उठी,
- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने SIR-2026 को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न…* *प्रारूप मतदाता सूची, दावा-आपत्ति एवं सत्यापन प्रक्रिया की दी गई जानकारी…*
- खरसावां-कुचाई में सावन की दुसरी सोमवारी को शिव मंदिरों में पूजा के लिए भीड़ उमड़ी, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ श्रद्वालुओं ने जलाभिषेक,
