Author: Team eDesk

*उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं जवाबदेही को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के दिए गए सख्त निर्देश…* Seraikella  उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समीक्षा बैठक विडिओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह , सदर उपाधिक्षक डॉ नकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC), संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित…

Read More

*समाहरणालय समीप अवस्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण, सिंहदेव ढाबा पर ₹6000 एवं किशन कन्हैया ढाबा पर ₹200 का जुर्माना वसूला गया…* Seraikella  उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों के अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री सुबीर रंजन के नेतृत्व में बुधवार को समाहरणालय समीप गौरांगडीह स्थित सिंहदेव ढाबा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ढाबा के किचेन में गंदगी पाई गई तथा खाद्य सामग्री तैयार करने वाले कर्मियों द्वारा…

Read More

सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर संगोष्ठी,नई शिक्षा नीति केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है-डॉ. रणजीत प्रसाद, kharsawan  सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विकास कुमार सिंह ने की। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य डॉ. रणजीत प्रसाद, उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंडिकेट सदस्य श्री शंभु ठाकुर मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रणजीत प्रसाद ने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति सदैव…

Read More

जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी…* Seraikella  सरायकेला स्थित टाउन हॉल में बुधवार को जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों ने भाग लिया तथा आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा बतौर अध्यक्ष उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के आत्मनिर्भर बनने से जिला, राज्य एवं देश समृद्ध होगा। उन्होंने किसानों से केवल जीविकोपार्जन तक सीमित न रहकर खेती को आय वृद्धि एवं…

Read More

खरसावां में आसमान से बरस रही आग, पसीने से तर-बतर हुए लोग, पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में असफल, बिजली की आंख-मिचैनी ने बढा दी परेशानी, Kharsawan  खरसावा-कुचाई क्षेत्रों में पिछले लगभग दस दिनों तक गर्मी से थोडी राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया है। सुबह होते ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बढती गर्मी से आमजन, खासकर रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोग अधिक परेशान हैं। मौसम के बदले तेवर को देखकर लोग गर्मी से भयभीत…

Read More

खरसावां के पहाडी से घिरे रायजामा में पुलिस ने ग्राम सभा कर पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढाना और एक जिम्मेदार व सुरक्षित समाज का निर्माण करना है-गौरव कुमार Kharsawan  खरसावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाडी से घिरे रायजामा गांव में थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति के…

Read More

खरसावां मे मनरेगा एवं आवास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एनएमएमएस, ई-केवाईसी पर प्रशिक्षण, गरीबों तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण योजना का लाभ पहुँचना उदेश्य kharsawan  खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे मनरेगा एवं आवास योजनाओं के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता और तकनीकी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में एनएमएमएस, ई-केवाईसी तथा योजनाओं के संचालन से जुड़ी तकनीकी जानकारियों पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा एवं आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करना तथा संबंधित कर्मियों को डिजिटल प्रक्रियाओं…

Read More

खरसावां में खड़खड़ी धूप के बीच आसमान से बरसी मौत, पुड़िदा में पेड़ के नीचे खड़े व्यक्ति ने वज्रपात से तोड़ा दम, नारायणबेडा में वज्रपात से बैल की मौत, Kharsawan  खरसावां में खड़खड़ी (तेज) धूप के बीच अचानक आसमानी बिजली मौत बनकर बरसी। जिसके चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े व्यक्ति और एक बैल ने दम तोड दिया। मृतक की पहचान खरसावां के पुडिदा गांव निवासी गंगाराम बोयपाई (38) पिता-सोमा बोयपाई के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार दोपहर 2.30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार खरसावां के पुडिदा गांव निवासी गंगाराम बोयपाई दोपहर 2.30 बजे…

Read More

भाजपा जिला कमेटी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का दिया आमंत्रण Seraikella भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के नेतृत्व में भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री Arjun Munda से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान जिला कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने Meera Munda के साथ अर्जुन मुंडा को आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। बताया गया कि 30 एवं 31 मई को खरसावां स्थित आकर्षणी परिसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण…

Read More

खरसावां के सिमला मे धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ नवग्रह शांति मेला, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर नवग्रहों की शांति एवं जीवन में सुख-समृद्धि की कामना, kharsawan  खरसावां स्थित सिमला बाबा आश्रम में दो दिवसीय “नवग्रह शांति मेला” धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिदेव जयंती, वट सावित्री पूजा एवं शिव गुरु पूजा का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। मेला का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। इस दौरान नवग्रह आरती, विभिन्न ग्रहों से संबंधित यंत्रों का…

Read More