Author: Team eDesk

ईचागढ़ एवं सरायकेला प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण…* *विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, आवास योजना एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश…* Ichagarh  वरीय पदाधिकारी, ईचागढ़ प्रखंड सह जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो तथा वरीय पदाधिकारी, सरायकेला प्रखंड सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता श्रीमती निवेदिता नियति द्वारा संबंधित प्रखंड क्षेत्रों का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, आवास योजनाओं एवं मनरेगा योजनाओं के…

Read More

*अवैध महुआ शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 03 अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त…* *2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई जारी…* Seraikella  उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ एवं अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार दिनांक 18.05.2026 को अवर निरीक्षक उत्पाद, मोबाइल टास्क फोर्स नीरज कुमार के नेतृत्व में RIT थाना अंतर्गत भुवा जंगल एवं गम्हरिया थाना अंतर्गत ग्राम जामजोड़ा में विधिवत छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त करते हुए लगभग 2100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 60 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब बरामद की गई। बरामद अवैध उत्पाद…

Read More

खरसावां पुलिस का कमाल : पांच लोगों को मिला खोया हुआ मोबाइल, खिल उठे चेहरे kharsawan  खरसावां पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए सीईआईआर पोर्टल की मदद से पांच लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। खरसावां थाना परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कुचाई के तुरीसाई निवासी करण हो, खरसावां के दिरीगोडा निवासी गुलशन कालिंदी, काटांडीह निवासी लखीराम टुडू, कुचाई के दुरूसाई गालुडीह निवासी सुनील कुमार महतो तथा खरसावां के बुरूडीह असुरा निवासी लक्ष्मण माझी को सम्मानपूर्वक उनके…

Read More

खरसावां के सिमला में पारंपरिक विधि विधान से आयोजित 16 प्रहर राधा-गोविन्द युगल नाम संकीर्तन संपन्न, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा Kharsawan  खरसावां प्रखंड के अंतर्गत सिमला मे कलश स्थापना के साथ शुरू हुई 16 प्रहर श्री श्री अखण्ड हरि राधा-गोविन्द युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ संपन्न हो गए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरि संकीर्तन पूजा समिति सिमला खरसावां के द्वारा 16 प्रहर दिन-रात्रि श्री श्री हरि राधा-गोविंद युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ पारंपरिक विधि विधान के साथ संपन्न हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुई संकीर्तन…

Read More

खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में गुरु निर्मल विषई को श्रद्धांजलि, कलाकारों ने बताया अनमोल रत्न Kharsawan  खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र में रविवार को एक शोक सभा का आयोजन कर प्रख्यात छऊ गुरु एवं जड़ी-बूटी विशेषज्ञ स्वर्गीय गुरु निर्मल विषई की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर उपस्थित छऊ नृत्य के गुरुओं एवं कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खरसावां का “अनमोल रत्न” बताया। शोक सभा को संबोधित करते हुए खरसावां छऊ नृत्य कला केंद्र के सचिव मोहम्मद दिलदार ने कहा कि संसार में जन्म लेने वाला हर व्यक्ति एक कलाकार होता…

Read More

खरसावां में मकान सूचीकरण कार्य तेज, एच एल बी-215 में 107 भवनों का भौतिक सत्यापन पूर्ण, kharsawan  खरसावां प्रखंड में चल रहे जनगणना आधारित मकान सूचीकरण एवं भवन सत्यापन कार्य में तेजी लाई गई है। “हमारी जनगणना, हमारा विकास” अभियान के तहत हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एच एल बी)-215 क्षेत्र में मकानों और परिवारों की गणना का कार्य लगातार जारी है। हाउस लिस्टिंग ब्लॉक के प्रगणक सह सहायक शिक्षक विप्लव कुमार पाणी, सहयोगी सहायक शिक्षक सपन मालाकार एवं सुपरवाइजर मनोज कुमार सिंह द्वारा शनिवार को एच एल बी–215 के उत्तर-पश्चिम कोण स्थित अतुल कुमार पुष्टि के जनगणना मकान संख्या-01 से बेहरासाई…

Read More

खरसावां में अनियंत्रित कार ने होंडा शोरूम में मारी टक्कर, दो नई बाइक क्षतिग्रस्त kharsawan  खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार इंडिगो कार अनियंत्रित होकर देहरूडीह गांव स्थित होंडा शोरूम में जा घुसी। इस हादसे में शोरूम के बाहर खड़ी दो नई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो कार (जेएच 05 एएफ 3268) कुचाई से खरसावां की ओर आ रही थी। कार में खरसावां के बैजनाथपुर गांव निवासी रौशन राउत तथा पदमपुर-तेलीसाही गांव निवासी विवेक साहू सवार थे। बताया जा…

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं बीपीएचयू गम्हरिया का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण…* *स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश…* Seraikella  उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह के द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया एवं बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 09 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला द्वारा सीएचसी गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की त्रुटियां एवं अनियमितताएं पाई गई थीं। इसी के आलोक में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, आमजनों…

Read More

कुचाई में अति गंभीर कुपोषित बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन हेतु सेविकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण, कुपोषण मुक्त समाज के लिए सामुदायिक सहभागिता जरूरी-सोना सिंह Kuchai  कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार में समर-सी-मैम कार्यक्रम के अंतर्गत अति गंभीर कुपोषित (एसएएम) बच्चों के समुदाय आधारित प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सेविकाओं के लिए प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न आंगनबाडी केंद्रों की सेविकाओं ने भाग लिया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रशिक्षक सोना सिंह ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामुदायिक सहभागिता जरूरी है। उन्होने कहा कि…

Read More

खरसावां-कुचाई में वट सावित्री पूजा बेहद श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई, सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और अपने पति की लंबी आयु की कामना kharsawan  खरसावां-कुचाई मे वट सावित्री पर सुहागिन महिलाओं ने 16 श्रृंगार कर व्रत रखा और पूरे श्रद्धा भाव से वट सावित्री की पूजा-अर्चना की। खरसावां, कुचाई, बड़ाबांबो, कुचाई, सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे विधिवत पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और संतान प्राप्ति की कामना के लिए वट वृक्ष की पूजा की। व्रत के दौरान सावित्री अमावस्या पर सबसे पहले भगवान सूर्य को अर्घ्य…

Read More