खरसावां पुलिस का कमाल : पांच लोगों को मिला खोया हुआ मोबाइल, खिल उठे चेहरे
kharsawan
खरसावां पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता और तत्परता का परिचय देते हुए सीईआईआर पोर्टल की मदद से पांच लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। खरसावां थाना परिसर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कुचाई के तुरीसाई निवासी करण हो, खरसावां के दिरीगोडा निवासी गुलशन कालिंदी, काटांडीह निवासी लखीराम टुडू, कुचाई के दुरूसाई गालुडीह निवासी सुनील कुमार महतो तथा खरसावां के बुरूडीह असुरा निवासी लक्ष्मण माझी को सम्मानपूर्वक उनके मोबाइल लौटाए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
पुलिस द्वारा जारी सीईआईआर पोर्टल रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों में रियलमी, ओप्पो, रेडमी और इनफिनिक्स कंपनी के फोन शामिल हैं।
थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आधुनिक तकनीक और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से गुम हुए मोबाइलों की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है।
खास बात यह रही कि कुछ लोगों ने तो अपना मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। करीब डेढ़ साल पहले गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खरसावां पुलिस के प्रति आभार जताया।
मोबाइल वापस पाने वालों में विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं। सभी ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि खरसावां पुलिस की यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी बढ़ाती है।
September 6, 2026 3: 46 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
