खरसावां के सिमला में पारंपरिक विधि विधान से आयोजित 16 प्रहर राधा-गोविन्द युगल नाम संकीर्तन संपन्न, संकीर्तन में उमड़ी श्रद्वालुओं की भीड़ विधि विधान के साथ पूजी गई भगवान राधा कृष्णा
Kharsawan
खरसावां प्रखंड के अंतर्गत सिमला मे कलश स्थापना के साथ शुरू हुई 16 प्रहर श्री श्री अखण्ड हरि राधा-गोविन्द युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ संपन्न हो गए। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री हरि संकीर्तन पूजा समिति सिमला खरसावां के द्वारा 16 प्रहर दिन-रात्रि श्री श्री हरि राधा-गोविंद युगल नाम संकीर्तन महायज्ञ पारंपरिक विधि विधान के साथ संपन्न हो गई। गंधाधिवास के साथ शुरू हुई संकीर्तन महायज्ञ में सिमला, हांसदा, गोढपुर, कोल सिमला, बुरूडीह, असुरा, बेगनाडीह, बदिराम, माहलीसाई, हाडीसाई सहित विभिन्न गांवो से सैकडों की संख्या में श्रद्वालु पहुचे। और भगवान राधा कृष्णा की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ ही। साथ ही गांव के सुख शांति की कामना की गई। इस दौरान सिमला गांव में हरि संकीर्तनमय रहा। दुर दराज से पहुचे श्रद्वालु ने राधा कृष्णा हरि संकीर्तन का आन्नद उठाया। आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि पूर्वजों से चली आ रही पूजा पंरपराओं का निवार्हन करना हमारा दायित्व है। सिमला में कई वर्षाे से हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। विगत 14 मई की शाम गंधाधिवास के साथ हरि संकीर्तन शुरू हुआ था। 15 मई को कलश स्थापना के साथ नाम यज्ञ आरंभ हुई। जबकि 16 मई का जागरण रात्रि। वही 17 मई को कुंज विसर्जन एवं धुलौट के साथ महायज्ञ का समापन हुआ। हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ में गौरी शंकर ताँती – भद्रुडीह, सरायकेला, विजय बनार्जी – नारो, टीकर, ईचागढ़, सुधीर दास गोस्वामी श्यामपुर, पुरूलिया, पश्चिम बंगाल, गोपाल दास गोस्वामी खामार, झालदा, पश्चिम बंगाल, किरीटी भूषण गोरांई – चेलियामा, बड़ाबाजार, पुरूलिया तथा हरि संकीर्त्तन समिति – सिमला, खरसावाँ संकीर्तन मंडली के कलाकार भाग ले रहे है।
July 24, 2026 6: 01 am
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
