खरसावां में आसमान से बरस रही आग, पसीने से
तर-बतर हुए लोग, पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में
असफल, बिजली की आंख-मिचैनी ने बढा दी परेशानी,
Kharsawan
खरसावा-कुचाई क्षेत्रों में पिछले लगभग दस दिनों तक गर्मी से थोडी राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज काफी गर्म हो गया है। सुबह होते ही तेज धूप और उमस के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। बढती गर्मी से आमजन, खासकर रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोग अधिक परेशान हैं। मौसम के बदले तेवर को देखकर लोग गर्मी से भयभीत नजर आ रहे हैं। घरों से बाहर निकलने वाले लोग छांव की तलाश में पेडों के नीचे समय बिताने को मजबूर हैं। घरों में भी पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में असफल साबित हो रही है। ऊपर से बिजली की आंख-मिचैनी ने परेशानी और बढा दी है। ग्रामीण इलाकों में बार-बार बिजली आने-जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। मौसम पूर्वानुमान में अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप रहेगा। इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए प्र्याप्त पानी पीने और दोपहर में घर से बाहार निकलने से बचने की सलाह दी है। बुधवार को खरसावां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कुछ दिनो पहले वर्षा और तेज हवा से लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन अब फिर उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढा दी हैं।
उमस भरी गर्मी से हो रहे बीमार,
तेज धूप और बढती उमस के कारण बुखार, गले में दर्द, खुजली, सिरदर्द और बेचैनी जैसी समस्याओं से पीडति मरीजों की संख्या बढने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि तेज गर्मी और लापरवाही के कारण लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
सावधानी बरतने की जरूरत
खरसावां में भीषण गर्मी पड रही है और तापमान के स्तर को छू रहा है, जिससे आसमान से आग बरसने जैसे हालात हैं। इस पर सावधानी बरतने की जरूरत है। दोपहर के समय घर के अंदर ही रहें, खुद को हाइड्रेटेड रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें। धूप में निकलते समय चेहरे और सिर को सूती कपडे से ढकें। जहां एक ओर भीषण गर्मी है, वहीं झारखंड के कई हिस्सों में अचानक आंधी, तूफान और वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया गया है।
May 21, 2026 5: 41 am
Breaking
- उपायुक्त द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं जवाबदेही को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित, संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के दिए गए सख्त निर्देश…*
- समाहरणालय समीप अवस्थित खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण, सिंहदेव ढाबा पर ₹6000 एवं किशन कन्हैया ढाबा पर ₹200 का जुर्माना वसूला गया…*
- सरायकेला-खरसावां मॉडल महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विषय पर संगोष्ठी,नई शिक्षा नीति केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है-डॉ. रणजीत प्रसाद,
- जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती की दी गई जानकारी…*
- खरसावां में आसमान से बरस रही आग, पसीने से तर-बतर हुए लोग, पंखे की हवा गर्मी से राहत दिलाने में असफल, बिजली की आंख-मिचैनी ने बढा दी परेशानी,
- खरसावां के पहाडी से घिरे रायजामा में पुलिस ने ग्राम सभा कर पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढाना और एक जिम्मेदार व सुरक्षित समाज का निर्माण करना है-गौरव कुमार
- खरसावां मे मनरेगा एवं आवास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एनएमएमएस, ई-केवाईसी पर प्रशिक्षण, गरीबों तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण योजना का लाभ पहुँचना उदेश्य
- खरसावां में खड़खड़ी धूप के बीच आसमान से बरसी मौत, पुड़िदा में पेड़ के नीचे खड़े व्यक्ति ने वज्रपात से तोड़ा दम, नारायणबेडा में वज्रपात से बैल की मौत,
