खरसावां मे मनरेगा एवं आवास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एनएमएमएस, ई-केवाईसी पर प्रशिक्षण, गरीबों तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण योजना का लाभ पहुँचना उदेश्य
kharsawan
खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार मे मनरेगा एवं आवास योजनाओं के प्रभावी संचालन, पारदर्शिता और तकनीकी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में एनएमएमएस, ई-केवाईसी तथा योजनाओं के संचालन से जुड़ी तकनीकी जानकारियों पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा एवं आवास योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करना तथा संबंधित कर्मियों को डिजिटल प्रक्रियाओं के प्रति दक्ष बनाना है। इसके माध्यम से योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, लाभुकों के सत्यापन को आसान बनाने और कार्यों की निगरानी को और मजबूत करने पर जोर देने, योजनाओं के तकनीकी मानकों और डिजिटल प्रक्रियाओं में कुशल बनाना है, ताकि गरीबों तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुँच सके। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित सहायक परियोजना पदाधिकारी सरिता ओड़ेया, सहायक सांख्यिकी पाधिकारी विनोद चातर, जिला समन्वयक सत्यवान कुमार तथा जिला प्रशिक्षण समन्वयक बंसत साहु के द्वारा बताया गया कि पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, आवास मित्र सहित संबंधित कर्मियों को एनएमएमएस ऐप के उपयोग, श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने, ई-केवाईसी प्रक्रिया तथा योजनाओं के ऑनलाइन संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि योजनाओं का संचालन सुचारू एवं प्रभावी ढंग से किया जा सके। इस दौरान मुख्य रूप से सहायक परियोजना पदाधिकारी सरिता ओड़ेया, सहायक सांख्यिकी पाधिकारी विनोद चातर, जिला समन्वयक सत्यवान कुमार तथा जिला प्रशिक्षण समन्वयक बंसत साहु सहित पंचायत सचिव, मनरेगा कर्मी, प्रखण्ड समन्वयक (आवास), पंचायत सहायक, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, बागवानी सखी, बागवानी लाभुक, मेट उपस्थित थे।
September 6, 2026 5: 25 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
