खरसावां के सिमला मे धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ नवग्रह शांति मेला, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर नवग्रहों की शांति एवं जीवन में सुख-समृद्धि की कामना,
kharsawan
खरसावां स्थित सिमला बाबा आश्रम में दो दिवसीय “नवग्रह शांति मेला” धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिदेव जयंती, वट सावित्री पूजा एवं शिव गुरु पूजा का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। मेला का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ। इस दौरान नवग्रह आरती, विभिन्न ग्रहों से संबंधित यंत्रों का दर्शन तथा धार्मिक प्रवचन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। पहले दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत शनिदेव जयंती, वट सावित्री पूजा एवं शिव गुरु पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर खरसावां क्षेत्र के शिमला, हांसदा, हाडीसाई, कोल शिमला, गोंढपुर, बंदिराम, चिलकु, बुरूडीह, माहलीसाई एवं बेगनाडीह समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नवग्रहों की शांति एवं जीवन में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर पूजा-अर्चना की।
मेला के दूसरे दिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं संकीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा आश्रम भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। आयोजन को सफल बनाने में अंगूर महतो, कुंती बहन समेत आश्रम से जुड़े श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही।
May 20, 2026 10: 10 am
Breaking
- खरसावां में खड़खड़ी धूप के बीच आसमान से बरसी मौत, पुड़िदा में पेड़ के नीचे खड़े व्यक्ति ने वज्रपात से तोड़ा दम, नारायणबेडा में वज्रपात से बैल की मौत,
- भाजपा जिला कमेटी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने का दिया आमंत्रण
- खरसावां के सिमला मे धार्मिक अनुष्ठान के बीच श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ नवग्रह शांति मेला, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर नवग्रहों की शांति एवं जीवन में सुख-समृद्धि की कामना,
- खरसावां मॉडल स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू, योग व रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, बच्चों में जीवन कौशल का विकास होता है-बासुमती मिश्रा
- क्रिस गेल की कप्तानी में खेलेंगे शहर के अज़हर,बिग क्रिकेट लीग सीज़न-2 का आगाज़ 3 जून से दिल्ली में* क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश की चर्चित Big Cricket League का दूसरा सीज़न 3 जून से शुरू होने जा रहा है।
- जिला फुटबॉल लीग 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन 20 मई से, पहली बार पुरुषों के साथ महिला फुटबॉल लीग का होगा आयोजन,
- खरसावां के राजकीय प्लस टू हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम कर स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट और साइबर फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी,
- खरसावां में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापंन, किसानों किए वादे को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम-सोनाराम,
