खरसावां के पहाडी से घिरे रायजामा में पुलिस ने ग्राम सभा कर पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढाना और एक जिम्मेदार व सुरक्षित समाज का निर्माण करना है-गौरव कुमार
Kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती पहाडी से घिरे रायजामा गांव में थाना प्रभारी गौरव कुमार के नेतृत्व में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक एवं कानूनी विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को डायन प्रथा रोकथाम अधिनियम, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करते हुए समाज में इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सहायता नंबर 112 तथा साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध सूचना की सत्यता जांचने की अपील की। ग्राम सभा में सडक सुरक्षा एवं गुड समैरिटन कानून के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले लोगों को कानून संरक्षण प्रदान करता है और उन्हें अनावश्यक कानूनी परेशानियों का सामना नहीं करना पडता। मौके पर श्री कुमार ने कहा कि नागरिकों को अपराधों (जैसे साइबर फ्रॉड, महिलाध्बाल अपराध) से सुरक्षित रखना और उनमें कानूनों के प्रति समझ विकसित करना है। इसका लक्ष्य जनता को जागरूक करके अपराध रोकना, पुलिस-जनता के बीच विश्वास बढाना और एक जिम्मेदार व सुरक्षित समाज का निर्माण करना उदेश्य है। ग्राम सभा के साथ पुलिस की बैठक न सिर्फ ग्रामीणों व पुलिस के बीच के संबंधों को बेहतर करने का प्रयास किया। बल्कि विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण में भी मदद का भरोषा दिलाया। ग्रामीणों में पुलिस की विश्वसनीयता और जनविश्वास को सुदृढ करने में मदद मिलने की जगी उम्मीद। इस दौरान पुलिस जवान व ग्रामीण उपस्थित थे।
