Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
Author: Team eDesk
खरसावां के जोजोकुडमा में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन संर्पन्न, भक्तिमय माहौल में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की परिक्रमा कर उन्हें अर्पित किया रंग-गुलाल. Kharsawan खरसावां प्रखंड के जोजोकुडमा गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के द्वारा आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन बुधवार को धुलौट और कुंज विसर्जन के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालु “हरे कृष्णा-हरे राम” के जयकारा के साथ संकीर्तन में लीन रहे। कुंज विसर्जन पर बडी संख्या में ग्रामीण संकीर्तन स्थल पर शामिल हुए। राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, आरती और भोग के साथ संकीर्तन की पूर्णाहुति की…
नई एसपी निधि द्विवेदी का सरायकेला थाना में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश Seraikella सरायकेला, 28 अप्रैल 2026: जिले की नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने सोमवार को सरायकेला थाना का औचक निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी विनय कुमार से थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों, कानून-व्यवस्था की स्थिति एवं अन्य प्रशासनिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण क्रम में एसपी ने अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, महिला थाना, थाना हाजत, आगंतुक कक्ष एवं बाल मित्र थाना का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश…* Seraikella जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा आज सामुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता, अग्निशमन यंत्रों की तत्परता तथा अन्य आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों का अवलोकन किया। उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क एवं संयमित रहते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए।…
जिले के निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगेगी रोक—फीस वृद्धि अधिकतम 10 प्रतिशत तक सीमित, *विद्यालय वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन पर सख्ती, Seraikella झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के अनुपालन में आज समाहरणालय सभागार, सरायकेला–खरसावाँ में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति की प्रथम बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में माननीय सांसद प्रतिनिधि, माननीय विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा, संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधि तथा अभिभावक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया को…
सरायकेला में अस्मिता सिटी लीग में कबड्डी व एथलेटिक्स का रोमांच, गम्हरिया का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गम्हरिया चौंपियन, Seraikella सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के सौजन्य से आयोजित अस्मिता सिटी लीग कार्यक्रम के तहत कबड्डी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां गम्हरिया प्रखंड का दबदबा देखने को मिला। कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में गम्हरिया गर्ल्स टीम ने केपीएस गम्हरिया को 17-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 वर्ग में केपीएस गम्हरिया ने केजीबीवी नीमडीह…
खरसावां में सादगी से मनी संस्थापन मधुसूदन दास की 179 वी जयंती, ओड़िया भाषा-साहित्य व संस्कृति को जन-जन पहुचाकर दे सच्ची श्रद्वाजंलि-सुशील षांडगी Kharsawan खरसावां में मंगलवार को उत्कल सम्मलिनी के द्वारा उत्कल गौरव स्वं मधुसूदन दास की 179 वी जयंती सादगी से मनाई गई। इस दौरान उत्कल गौरव मधुसूदन दास के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वाजंलि दी गई। वही ओडिया भाषा-साहित्य और संस्कृति को जन जन पहुचाने का संक्लप लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्कल सम्मलिनी सरायकेला खरसावां के जिला परिदर्शक सुशील षांडगी ने कहा कि ओडिया भाषा-साहित्य का विकास ही हमारा लक्ष्य है।…
खूंटी सांसद ने कुचाई में विकास योजनाओं की निरीक्षण कर किया समीक्षा, जलापूर्ति योजना पर देरी पर जताई नाराजगी, योजनाओं में अनियमितताओं पर तत्काल जांच के दिए निर्देश, Kuchai खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कुचाई प्रखंड में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। जहां कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम एवं कुचाई अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान सांसद ने सरायकेला परिसदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में…
राजनगर के अंतुसाई में निजी तालाब का सात लाख होगा जीर्णाेद्धार, जिप सदस्य ने किया शिलान्यास, क्षेत्र के हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है- अमोदिनी महतो, Rajnagar राजनगर प्रखंड के जिला परिषद भाग-17 अंतर्गत तुमंग पंचायत के ग्राम अंतुसाई (भालकाडीह) में निजी तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। साथ ही क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। लगभग सात लाख की लागत से तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य होगा। मंगलवार को तालाब के जीर्णाेद्धार कार्य का राजनगर प्रखंड के जिला परिषद भाग-17 के सदस्य अमोदिनी महतो, ग्राम प्रधान तपन महतो एवं वार्ड सदस्य बेबी…
भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू, बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान Seraikella सरायकेला: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों की सेहत को लेकर अहम कदम उठाया है। अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत प्रतिदिन निर्धारित अंतराल पर कम से कम तीन बार घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए…
3.5 करोड़ के मॉडर्न जाहेरथान में भ्रष्टाचार पर एक महीना बीता, फिर भी कार्रवाई नहीं — अब फूटेगा ग्रामीणों का गुस्सा! Rajnagar सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गेंगेरुली पंचायत के टूईबासा गांव में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडर्न जाहेरथान में भ्रष्टाचार और भारी अनियमितताओं की खबर सामने आए आज लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न जांच हुई, न दोषियों पर कोई कदम उठाया गया और न ही निर्माण कार्य की खामियों को दूर किया गया। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने…