Author: Team eDesk

जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया Seraikella  सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 (अर्जुना कप) के तहत बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में खेले गए मुकाबलों में बीपीएस हाथीटांड़ और ट्रिपल ए हरिहरपुर ने शानदार जीत दर्ज की। पहले मुकाबले में बीपीएस हाथीटांड़ ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए वाईवीएफसी राजनगर को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच के दूसरे ही मिनट में सनथ किस्कू ने गोल कर हाथीटांड़ को बढ़त दिलाई। इसके बाद सोखेन हांसदा ने 13वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर टीम…

Read More

मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन। Seraikella  सरायकेला। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (MDM) के अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर संघ सरायकेला-खरसावां का एक प्रतिनिधिमंडल खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर अपने विभिन्न मांगों को लेकर उनके आवास पर बुधवार को मुलाकात किया। जिसमें उन्होंने मानदेय वृद्धि सहित 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन विधायक दशरथ गागराई को सौंपते हुए मांगों पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से जुड़े सभी कर्मी बेहद ही लगन से बरसों से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना…

Read More

कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू kuchai  सरायकेला खरसावां जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुचाई में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेष फॉगिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अस्पताल परिसर में मच्छरों के प्रकोप को कम कर मरीजों, उनके परिजनों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आम नागरिकों को मच्छरजनित रोगों, विशेषकर मलेरिया से सुरक्षित रखना है। अभियान के तहत अस्पताल परिसर, सभी वार्डों, झाड़ियों और आवासीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने…

Read More

कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन kuchai  कुचाई स्थित मुण्डा-मानकी सभागार में आदिवासी सामाजिक मंच, ग्राम सभा मंच, मानकी-मुण्डा संघ, आदिवासी हो महासभा, आदिवासी एकता मंच, झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन, सामुदायिक वन पालन समिति समेत विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक सुखराम मुण्डा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों से जुडे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को…

Read More

जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक Seraikella  खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप-2026 के तहत मंगलवार को अर्जुना स्टेडियम, खरसावां में खेले गए मुकाबलों में सेरेंगदा एफसी और यूथ क्लब खामरडीह ने शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में खामरडीह के रोहित कुदादा ने हैट्रिक लगाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पहले मुकाबले में सेरेंगदा एफसी ने डीपीएफसी खरसावां को 2-1 से हराया। मैच के 14वें मिनट में रोहित सरदार ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 24वें मिनट में रोहिन लोहरा ने…

Read More

एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक Seraikella  सरायकेलाः विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मंगलवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त एवं निबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में 22 जुलाई को प्रस्तावित बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी निर्वाचन संबंधी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 95.53 प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके…

Read More

सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव Seraikella  सरायकेला: ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला के दौरान मंगलवार को गुंडिचा मंदिर परिसर में विपद तारिणी पूजा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर हजारों महिलाओं ने परिवार के सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए विधि-विधान से व्रत रखकर मां विपद तारिणी की पूजा-अर्चना की। पूजा के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, थाना प्रभारी एवं सुरक्षा बल, श्री जगन्नाथ मेला समिति, सेवायतों, पुजारियों, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका…

Read More

खरसावां-कुचाई में महिलाओं ने रखा विपत्तितारिणी व्रत, 13 प्रकार के फल-फूल और मिठाई का मां को लगाया भोग, विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना kharsawan  खरसावां-कुचाई क्षेत्र में मंगलवार को विपत्तितारिणी व्रत श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। परिवार की सुख-समृद्धि, शांति तथा सभी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा की कामना को लेकर बडी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर मां विपत्तितारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। खरसावां शहरी क्षेत्र स्थित गुंडिचा मंदिर, हरिभंजा, दलाईकेला, बडाकुडमा के गुंडिचा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और मां तारिणी पीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड उमड पडी। कई महिलाओं ने अपने…

Read More

डीकार्बोनाइजेशन का संदेश लेकर हॉर्टिकल्चर कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान, छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, प्लास्टिक मुक्त व हरित परिसर बनाने पर दिया जोर, khutpani  खूंटपानी: जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चुनौती और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अंतर्गत हॉर्टिकल्चर कॉलेज, खूंटपानी में मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। “डीकार्बोनाइजेशन के जरिए कार्बन फुटप्रिंट कम करना” विषय पर आयोजित इस अभियान में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर श्रमदान किया और स्वच्छ व हरित परिसर बनाने का संकल्प लिया। सुबह 7 बजे से 8 बजे…

Read More

खरसावां के बड़ाबाम्बो में बाइक चोरी के प्रयास में पकड़ा गया युवक निकला बिहार का लापता किशोर, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा, फरार अन्य संदिग्धों की तलाश जारी kharsawan  खरसावां प्रखंड की जोरडीहा पंचायत अंतर्गत बड़ाबाम्बो में सोमवार देर रात बाइक चोरी के प्रयास के दौरान ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा युवक बिहार का लापता किशोर निकला। आमदा ओपी पुलिस ने मामले की जांच के बाद युवक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के 17 वर्षीय राजेश कुमार महतो के रूप में की और आवश्यक जांच पूरी करने के बाद उसे उसके…

Read More