जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
Seraikella
सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 (अर्जुना कप) के तहत बुधवार को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में खेले गए मुकाबलों में बीपीएस हाथीटांड़ और ट्रिपल ए हरिहरपुर ने शानदार जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में बीपीएस हाथीटांड़ ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए वाईवीएफसी राजनगर को 5-0 से करारी शिकस्त दी। मैच के दूसरे ही मिनट में सनथ किस्कू ने गोल कर हाथीटांड़ को बढ़त दिलाई। इसके बाद सोखेन हांसदा ने 13वें और 25वें मिनट में लगातार दो गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। 27 वें मिनट में अनिल मारडी ने चौथा गोल किया, जबकि 47वें मिनट में दुर्गा मारडी ने गोल कर टीम की 5-0 की शानदार जीत पर मुहर लगा दी।
दूसरे मुकाबले में ट्रिपल ए हरिहरपुर और अयांश पावर ईचागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। मैच में सुशील टुडू के एकमात्र गोल की बदौलत हरिहरपुर ने 1-0 से जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए।
पहले मैच में शंकर सरदार, जगदीश टुडू, कृष्णा पाड़िया और संतोष महतो ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई।
23 जुलाई के मुकाबले
स्थानः अर्जुना स्टेडियम, खरसावां
पहला मैच (दोपहर 2:00 बजे): दीनबंधु एफसी सीकेपी बनाम रीडिंग एफसी
दूसरा मैच (अपराह्न 3:30 बजे) : आरएफटीसी खरसावां बनाम सेरेंगदा एफसी
