मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
Seraikella
सरायकेला। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (MDM) के अनुश्रवण सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर संघ सरायकेला-खरसावां का एक प्रतिनिधिमंडल खरसावां विधायक दशरथ गागराई से मुलाकात कर अपने विभिन्न मांगों को लेकर उनके आवास पर बुधवार को मुलाकात किया। जिसमें उन्होंने मानदेय वृद्धि सहित 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन विधायक दशरथ गागराई को सौंपते हुए मांगों पर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना से जुड़े सभी कर्मी बेहद ही लगन से बरसों से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के सुचारू रूप से संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग कर रहे हैं। बावजूद इसके भारी महंगाई और अल्प मानदेय के कारण परिवार का भरण पोषण में कठिनाई आ रही है। साथ ही सेवा की गारंटी नहीं होने के कारण भविष्य अंधकारमय प्रतीत होता है। सभी ने विधायक से आग्रह किया कि उनकी जायज मांगों पर संज्ञान लेते हुए त्वरित इसका सरकार एवं उचित मंच पर समाधान करने का प्रयास किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप में सरायकेला प्रखंड से राजाराम महतो, खरसावां से गौतम कुमार साहू, कुचाई से संजय कुमार, गम्हरिया से अभिषेक सिंह देव एवं अविनाश कुमार महतो तथा चक्रधरपुर एवं खूंटपानी के उपस्थित रहे।
