17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
Seraikella Kharsawan
सरायकेला-खरसावां: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) एवं जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों में बाह्य स्रोत (आउटसोर्स) के तहत कार्यरत कंप्यूटर सहायक (सीए) एवं एमटीएस कर्मचारियों ने लंबित मानदेय भुगतान को लेकर शुक्रवार को सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के 7 माह, 2025-26 के 6 माह तथा 2026-27 के 4 माह, यानी कुल 17 माह का मानदेय अब तक लंबित है। उन्होंने कहा कि डीआरडीए एवं सभी प्रखंड कार्यालयों की ओर से कई बार मानदेय भुगतान के लिए पत्राचार किया गया, लेकिन ग्रामीण विकास विभाग से आवंटन प्राप्त नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो सका।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, परिवार का भरण-पोषण, मकान किराया और चिकित्सा जैसे आवश्यक खर्चों का वहन करना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त से जल्द से जल्द लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक संकट से राहत मिल सके। डीसी एवं डीडीसी को ज्ञापंन सौपने के दौरान राज कुमार, राज किशोर सोय, नयन गोराई, लालटु महतो, असीग चंद्र महतो, भागीरथ मुंडा, देवचरण महतो, रवि कुमार सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों में कार्यरत कंप्यूटर सहायकों एवं एमटीएस कमी उपस्थित थे।
September 10, 2026 8: 57 am
Breaking
- वैज्ञानिक तसर कीटपालन को लेकर ईचागढ़ और चांडिल में जागरूकता व तकनीकी प्रदर्शन, किसानों को वैज्ञानिक तरीके अपनाकर तसर उत्पादन बढ़ाने के लिए किया प्रोत्साहित,
- 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई, सीपीए झारखंड प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश रवाना, स्विट्जरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस का करेगे यात्रा,
- खरसावां में श्राद्ध कार्यक्रम के लिए भोजन बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते ग्रामीणों ने पाया काबू
- खरसावां के जोजोकुडमा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक नाले में गिरी, बाइक सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,
- अमित सरदार हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व अन्य सामान बरामद
- JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
- गुवा गोलीकांड के शहीदों को जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि* *गुवा बाजार स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को किया नमन* *बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण*
- वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पांच खनिज लदे वाहन जब्त कांद्रबेड़ा क्षेत्र में खनन विभाग का सघन जांच अभियान, ओवरलोडिंग भी मिली
