Author: Team eDesk

खरसावां में ईद मिलन समारोह में दिखी सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल, मीठी सेवई से अतिथियों का स्वागत, ईद उल फितर खुशियां बांटने का त्योहार है-गागराई Kharsawan  खरसावां के कदमडीहा ईदगाह मैदान में सामुहिक रूप से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ईद मिलन समारोह में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल दिखाई दी। वही अतिथियों का स्वागत मीठी सेवई से किया गया। साथ ही गंगा-जमुनी तहजीब की परंपरा को जीवंत रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने…

Read More

खरसावां में रामनवमी पर श्रद्धा और उत्साह का संगम, बजरंग मंदिर में गूंजे “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के नारे, आज खरसावां मे निकलेगी रामनवमी जुलूस, Kharsawan  खरसावां रामनवमी के पावन अवसर पर खरसावां में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। इस मौके पर महावीर संघ अखाड़ा समिति कुम्हारसाई द्वारा बजरंग मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा संपन्न कराई गई। वहीं खरसावां के श्री श्री 108 अखाड़ा समिति, बेहरासाई द्वारा भी श्रद्धा के साथ रामनवमी पूजा का आयोजन किया गया।…

Read More

खरसावां में मां बांसती की भव्य महानवमी पूजा, श्रद्धालुओं ने की सुख-शांति की कामना, kharsawan  खरसावां के बजारसाई स्थित मां बांसती मंदिर में श्री श्री 108 वां मां बांसती पूजा समिति के तत्वावधान में महानवमी के अवसर पर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां बांसती की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महानवमी के दिन माता के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और…

Read More

सरायकेला सहकारिता बैंक घोटाला: एसीबी अदालत का बड़ा फैसला, तीन दोषी करार, व्यवसायिक वर्ग में हड़कंप,  Seraikella  जिला मुख्यालय सरायकेला में चर्चित सहकारिता बैंक घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्थानीय व्यवसायी संजय डालमिया, तत्कालीन शाखा प्रबंधक सुनील सतपति और बैंक कर्मचारी मनीष देवगन को दोषी करार दिया है। वहीं सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 30 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। फैसले के बाद पूरे सरायकेला जिला मुख्यालय में इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। खासकर व्यवसायिक वर्ग में इस…

Read More

सरायकेला में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, व्यापारियों ने जताई विकास की उम्मीद, Seraikella  सरायकेला: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सरायकेला-खरसावां द्वारा नगर पंचायत सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि एवं सभी वार्ड पार्षदों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने भाग लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने नगर…

Read More

खरसावां में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी की जाएगी कार्रवाई, kharsawan  खरसावां थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर निकलने वाले जुलूस को लेकर बुधवार को खरसावां पुलिस के तत्वावधान में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में शामिल खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एंव खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एंव आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च की शुरूआत खरसावां थाना से निकलकर खरसावां चांदनी चौक, बेहरासाई, कदमडीहा, बजारसाई, कुम्हारसाही, भटटी चौक आदि…

Read More

नाबालिग से दुष्कर्म व वीडियो वायरल मामले में दो दोषियों को कड़ी सजा Seraikella  सरायकेला: चांडिल अनुमंडल में वर्ष 2023 में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म तथा उसका वीडियो वायरल करने के मामले में जिला व्यवहार न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है। पोक्सो के विशेष जज सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर सिंह की अदालत ने आरोपी रोहित प्रमाणिक और कुणाल दास को विभिन्न धाराओं में दोषी करार देते हुए लंबी सजा सुनाई। अदालत ने दोनों दोषियों को पोक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत 20-20 वर्ष के कठोर कारावास एवं 20-20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।…

Read More

रामनवमी को लेकर सरायकेला में फ्लैग मार्च, पुलिस ने दिया शांति का संदेश Seraikella  सरायकेला: आगामी रामनवमी पर्व को लेकर जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार की शाम सरायकेला नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक मुकेश नायक के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च शाम करीब 6:00 बजे सरायकेला थाना परिसर से प्रारंभ हुआ। फ्लैग मार्च नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से गुजरते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। इस…

Read More

खरसावां के चिलकु में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली कलश यात्रा, जय श्री राम और “जय हनुमान” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय kharsawan  खरसावां प्रखंड के अंतर्गत चिलकु गांव में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान 108 महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कलश यात्रा चिलकु गांव में नव निर्मित बजरंगबली मंदिर से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए चिलकू के…

Read More

शिक्षकों के जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय,कृष्णापुर के विश्वजीत कुमार सतपथी को मिला प्रथम पुरस्कार Kharsawan  सरायकेला खरसावां जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गम्हरिया के तत्वावधान में सभी कोटि के शिक्षकों के लिए आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के स्नातक स्तरीय हिंदी शिक्षक विश्वजीत कुमार सतपथी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं एस.एन.वी प्लस टू उच्च विद्यालय, चालियामा के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर महतो को द्वितीय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुंडादेव कुचाई के सहायक शिक्षक सुशांत कुमार महतो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। डायट परिसर, गम्हरिया में आयोजित सम्मान समारोह में…

Read More