खरसावां के नारायणडीह में लगा रक्तदान शिविर,
115 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान एक पुण्य कार्य है
जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है-राहुल सिंह
kharsawan
खरसावां के नारायणडीह हिलटॉप मैदान में शुक्रवार को स्वर्गीय आनंद महतो की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 115 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मागीलाल महतो, मुखिया इन्द्रजीत उरावं आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं स्वर्गीय आनंद महतो के चित्र पर श्रद्वा सुमन अर्पित कर किया। मौके पर श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान एक पुण्य कार्य है, जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है। रक्त केवल मनुष्य से ही उपलब्ध हो सकता है। इस पुण्य कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए ताकि किसी भी जरूरतमंद की जरूरत को पूरा किया जा सके। जबकि श्री महतो ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय आनंद महतो की स्मृति को मानव सेवा के कार्यों के माध्यम से सार्थक बनाना है। रक्तदान महादान है और एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। दुर्घटना में घायल लोगों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों तथा रक्त की आवश्यकता वाले अन्य लोगों के लिए रक्तदान बेहद महत्वपूर्ण है। वही मुखिया श्री उरावं ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत महान और मानवीय कार्य है, जो निरूस्वार्थ भाव से जीवन बचाने का सबसे सरल और शक्तिशाली माध्यम है। यह न केवल किसी जरूरतमंद को नई जिंदगी देता है, बल्कि दानकर्ता के स्वास्थ्य (जैसे हृदय स्वास्थ्य, आयरन संतुलन) को भी सुधाराता है। एक बार रक्तदान से कई जानें बच सकती हैं। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन, स्वच्छता और रचनात्मक सोच के साथ समाज सेवा में आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं के बीच सडक सुरक्षा का संदेश देते हुए हेलमेट एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर खरसावां थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि मागीलाल महतो, मुखिया इन्द्रजीत उरावं, सपन कुमार महतो, रमेश महतो, निर्मल महतो, गौतम महतो, बिशू सिंह सरदार, विनोद महतो, पंकज महतो, कृष्णा चन्द्र महतो, समीर महतो, सदानंद महतो, प्रकाश महतो, धनजय महतो, जयसिंह महतो आदि उपस्थित थे।
October 23, 2026 10: 25 pm
Breaking
- खरसावां के बाघरायडीह में वनदेवी स्वरूप में हुई मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कांटों की सेज पर लेटे श्रद्धालु, दहकते अंगारों पर नंगे पांव चले भक्त; विधायक दशरथ गागराई ने टेका माथा,
- खरसावां के नारायणडीह में लगा रक्तदान शिविर, 115 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह, रक्तदान एक पुण्य कार्य है जो मनुष्य के जीवन को बचा सकता है-राहुल सिंह
- खरसावां में एसआईआर-2026 पर नोटिस वितरण और सत्यापन की प्रगति की हुई समीक्षा, घर-घर जाकर नोटिस वितरित करेंगे बीएलओ पात्र नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में तेजी लाने का निर्देश,
- खरसावां बीआरसी में सुबह 11.18 बजे तक बंद रहा ताला, कार्यालय पहुंचकर लौटने लगे कर्मी, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, डीएसई को दी गई शिकायत,
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
