खरसावां में रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी की जाएगी कार्रवाई,
kharsawan
खरसावां थाना क्षेत्र में रामनवमी को लेकर निकलने वाले जुलूस को लेकर बुधवार को खरसावां पुलिस के तत्वावधान में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में शामिल खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू एंव खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार एंव आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च की शुरूआत खरसावां थाना से निकलकर खरसावां चांदनी चौक, बेहरासाई, कदमडीहा, बजारसाई, कुम्हारसाही, भटटी चौक आदि का भ्रमण किया।

पदाधिकारियों ने बताया कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि रामनवमी को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। ड्रोन और सी सी टीवी कैमरा से भी नजर रखी जायेगी। पुलिस ने असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि माहौल बिगड़ने की कोशिश की तो होगी काफी कड़ी कारवाई की जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
