Author: Team eDesk

खरसावां के हरिभंजा मे उत्पाद विभाग ने की छापामारी, 261 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, Kharsawan खरसावां थाना अंतर्गत ग्राम हरिभंजा में उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी की गई। इस छापामारी के दौरान नरेश कुमार मंडल के आवास से 29 कार्टून अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। जिसकी कुल मात्रा 261 लीटर आंकी गई है। उक्त अवैध शराब कारोबारी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध अग्रतर उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक सरायकेला द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री…

Read More

मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के द्वितीय वर्ष के 25 छात्र-छात्राए अपने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत कला नगरी सरायकेला पहुंचा, Seraikela सरायकेला।मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के द्वितीय वर्ष के 25 छात्र-छात्राओं का एक दल अपने शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल कला नगरी सरायकेला पहुंचा है। इस अवसर पर स्थानीय प्रतिष्ठित संस्था ‘आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा’ के सहयोग से सरायकेला में छऊ नृत्य आधारित विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला का शुभारंभ आचार्य छऊ नृत्य विचित्रा के सभागार में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ 134 बटालियन के…

Read More

सरायकेला के तिरुलडीह मौजा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र में फैली जंगली खास की झाड़ियों में अचानक आग लग गई, Seraikela सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के तिरुलडीह मौजा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब साढ़े पांच एकड़ क्षेत्र में फैली जंगली खास की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। तेज हवा और सूखी झाड़ियों के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे-धीरे गांव की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें पास के घरों की दिशा में बढ़ती देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।…

Read More

जिप सदस्य शंभू मंडल ने अलाव के लिए लकड़ी की कराई व्यवस्था।, Seraikela सरायकेला। क्षेत्र में बढ़ते हुए ठंडा और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला परिषद शंभू मंडल ने अलाव के लिए लकड़ी की व्यवस्था कराई। इसके तहत उन्होंने कोलाबीरा मार्केट परिसर सहित कोलाबीरा बस्ती में विभिन्न जरूरत के स्थान पर लकड़ी की व्यवस्था कराकर अलाव जलाने का प्रबंध किया। साथ ही सभी से और विशेष रूप से वृद्ध जनों से ठंड से सुरक्षित रहने की अपील की।

Read More

कुचाई में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में आये मरीजो में मच्छरदानी, कंबल, टीबी व फाइलेरिया किट का वितरण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता महत्वपूर्ण है-छोटराय किस्कू, Kuchai कुचाई सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में झारखंड सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के तहत के प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया। यहां स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी लोगों को दी गई। साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्रदराज बुजूगों के बीच मच्छरदानी, टीवी मरीजों के बीच पोषण आहार किट, फाइलेरिया मरीजों में एमएमडीपी किट तथा परिवार नियोजन के तहत युवा दंपतियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मेले का शुभारंभ…

Read More

खरसावां में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना तहत 16 लाभुकों के बीच 405 बॉयलर चुजा का किया वितरण, झारखंडी पशुपालकों के लिए पशु असली धन-बीडीओ Kharsawan झारखंड सरकार के पशु चिकित्सा विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत शुक्रवार को खरसावां में 16 लाभुकों के बीच 405 बॉयलर चूजों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा एवं पुश चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से वितरण किया। विŸाीय वर्ष 2024-25 के तहत 5 लाभूकों में 15-15 बॉयलर चूजों के तहत…

Read More

कुचाई में मतदाता सूची से मतदाताओं की धुंधली, आयामहीन, अमामवीय, तस्वीर एवं अस्पष्ट प्रविष्टियों को एक सप्ताह के अंदर सुधार करने एंव मैपिंग को लेकर बीएलओ की बैठक, Kuchai कुचाई मुख्यालय के सभागार में मतदाता सूची से मतदाताओं की धुंधली, आयामहीन, अमामवीय, तस्वीर एवं अस्पष्ट प्रविष्टियों को एक सप्ताह के अंदर सुधार करने एंव मैपिंग को लेकर बीएलओ और सुवरवाईजरों की एक बैठक अंचल अधिकारी सुषमा सोरेेन की अध्यक्षता में की गई। जिसमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- अंचल अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की धुंधली, आयामहीन एवं अमानवीय (स्पष्ट पहचान न देने वाली) तस्वीरों को लेकर…

Read More

 खूंटी मे परसों रात जल–जंगल–जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा करने वाले, परंपरा के संवाहक तथा एक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता की उनके ही घर में गोली मारकर नृशंस हत्या, यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं है—यह हमारे इतिहास, हमारी पहचान और आदिवासी समाज को मिले संवैधानिक अधिकारों पर सीधा हमला है-अर्जुन मुंडा Khunti आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डोम्बारी बुरु, खूंटी आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि परसों रात जल–जंगल–जमीन और आदिवासी संस्कृति की रक्षा करने वाले, परंपरा के संवाहक तथा एक लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता की उनके ही घर में गोली मारकर…

Read More

सरायकेला नगर क्षेत्र में जल्द हटेगा अतिक्रमण, पहले माइकिंग से दी जाएगी चेतावनी, Seraikela सरायकेला।सरायकेला नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नगर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण के कारण आम नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पंचायत विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। हालांकि, प्रशासन की ओर से पहले चरण में माइकिंग के माध्यम से लोगों को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किया जाएगा। इस संबंध में सिटी मैनेजर…

Read More

छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं पर्यावरण सहित समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का होगा आयोजन, Seraikela सरायकेला प्रखंड में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने एवं पर्यावरण सहित समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 के लिए निबंध, भाषण एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सरायकेला दिनेश दंडपात ने दी है। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) गम्हरिया के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित…

Read More