Author: Team eDesk

कल्पना सोरेन और जोबा माझी पहुंची असम के चाय बागान, मजदूरों से की मुलाकात Ranchi  असम विधानसभा चुनाव में बुधवार को चबुआ विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में सांसद जोबा माझी और विधायक कल्पना सोरेन ने प्रचार प्रसार किया। इस दौरान झामुमो के दोनों स्टार प्रचारकों ने प्रत्याशी भुबेन मुरारी के पक्ष में वोट की अपील की। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सिंहभूम की सांसद जोबा माझी प्रचार अभियान के दौरान चबुआ विधानसभा क्षेत्र स्थित चाय बागान में कार्यरत मजदूरों से बातचीत कर उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

Read More

सरायकेला में धूमधाम से मनाया गया उत्कल दिवस, समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता Seraikella  सरायकेला। उत्कल सम्मेलनी, उड़िया शिक्षक संघ एवं स्थानीय समाजसेवियों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सरायकेला में उत्कल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे नगर स्थित गोपाबंधु चौक पर हुई, जहां महान समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात उत्कलमणि आदर्श पाठागार में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी जलेश कबि ने की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पंडित गोपबंधु दास तथा मधुसूदन…

Read More

खरसावां के कोतवालवादी में अज्ञात बदमाशों ने घर के आंगन में खडी 12 दिन पहले खरीदी गई नई डिओ स्कूटी पर लगाई आग, स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक, Kharsawan  खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतवालवादी गंाव में सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के आंगन में खड़ी एक नई होंडा डिओ स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। घटना में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। स्कूटी के मालिक लालमोहन पड़िया ने बताया कि विगत 18 मार्च-2026 को परिवार की जरूरत के लिए सरायकेला स्थित होंडा शोरूम से 125 सीसी…

Read More

रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह का महा रक्तदान शिविर 5 को Seraikella  सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में 5 अप्रैल रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए बताया रक्तदान महादान है. सभी स्वस्थ…

Read More

सरायकेला के पोडाडीहा में गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय निर्माण का विरोध, ग्रामीणों में आक्रोश Seraikella  सरायकेला: अंचल क्षेत्र के पोडाडीहा मौजा में प्रस्तावित गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान गांधी सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने एकजुट होकर सरकार की इस योजना का जोरदार विरोध किया। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पास गोचर (चराई) भूमि की पहले से ही भारी कमी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सरकारी जमीन पर महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नाम पर करीब एक एकड़ भूमि…

Read More

विधायक जगत माझी की मांग: अस्पतालों में बहाल हों टेक्निशियन, हाई स्कूलों में बनें छात्रावास-चाईबासा में डीएमएफटी की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल की समस्याओं पर विधायक ने प्रमुखता से रखा Manoharpur  मनोहरपुर : सोमवार को चाईबासा में संपन्न जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट(डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक में विधायक जगत माझी शामिल हुए। बैठक में उन्होंने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखीं। बैठक में विधायक ने मनोहरपुर अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मृत्यू पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए…

Read More

सरायकेला के जोजो में हुई संयुक्त आदिवासी सरहुल महोत्सव का आयोजन, मादर की थाप पर थिरके लोग, सरहुल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है-गागराई Seraikella  सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत के सीनी स्थित जोजो फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज मुंडा समाज, सीनी सरायकेला के तत्वावधान में संयुक्त आदिवासी सरहुल महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरसावां के विधायक दशरथ गागराई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सरहुल पर्व मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, समाज के गणमान्य लोगों एवं युवाओं की सहभागिता रही। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले में गैस संकट गहराया, गैस एजेंसी और गोदामों के बाहर रोजाना लग रही लंबी कतारें, गैस उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग Seraikella  सरायकेला-खरसावां जिले में इन दिनों घरेलू रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह होते ही लोग गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी और गोदामों का रुख करने को मजबूर हो रहे हैं। सरायकेला स्थित एचपी गैस गोदाम और कार्यालय के बाहर रोजाना लंबी कतारें लग रही हैं, जहां उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गैस की कमी का असर सीधे तौर पर…

Read More

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व झामुमो प्रत्याशी सह झारखंड आंदोलनकारी बिमल हाईबुरू का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, kharsawan  खरसावां विधानसभा क्षेत्र के पूर्व झामुमो प्रत्याशी सह झारखंड आंदोलनकारी बिमल कुमार हाईबुरू (66) का रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चाईबासा स्थित सदर अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने रविवार रात 11.15 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे खरसावां प्रखंड के कुदासिगी गांव के निवासी थे। बिमल कुमार हाईबुरू के निधन की खबर मिलते ही खरसावां समेत आसपास के क्षेत्रों में शोक की…

Read More

*उपायुक्त ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं किया समीक्षा…*राशन डीलरों के स्टॉक सत्यापन, ई-केवाईसी, नमक वितरण एवं धान अधिप्राप्ति में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर दिए गए सख्त निर्देश…* Seraikella  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न आपूर्ति, दाल-भात योजना, डाकिया योजना, चावल दिवस, सोना–सोबरन धोती–साड़ी योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, ई-केवाईसी, डीलर टैगिंग/री-टैगिंग, NFSA अंतर्गत खाद्यान्न वितरण, नमक वितरण, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान सहित अन्य योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। उपायुक्त…

Read More