सरायकेला में धूमधाम से मनाया गया उत्कल दिवस, समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता
Seraikella
सरायकेला। उत्कल सम्मेलनी, उड़िया शिक्षक संघ एवं स्थानीय समाजसेवियों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सरायकेला में उत्कल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे नगर स्थित गोपाबंधु चौक पर हुई, जहां महान समाजसेवी एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इसके पश्चात उत्कलमणि आदर्श पाठागार में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समाजसेवी जलेश कबि ने की। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने पंडित गोपबंधु दास तथा मधुसूदन दास के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
सभा में वक्ताओं ने उत्कल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन ओडिशा राज्य के गठन और ओड़िया भाषा-संस्कृति की पहचान का प्रतीक है। उन्होंने महान विभूतियों के आदर्शों पर चलने और समाज में एकता व शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं समाज के विकास के संकल्प के साथ किया
