रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह का महा रक्तदान शिविर 5 को
Seraikella
सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत सीनी स्थित रेलवे इंस्टीट्यूट में सीनी रक्तदान समूह के तत्वावधान में 5 अप्रैल रविवार को महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए आयोजक सीनी रक्तदान समूह के सहानंद महतो ने बताया ब्लड बैंक एवं कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड के सौजन्य से स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए बताया रक्तदान महादान है. सभी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर पुण्य के भागी बने. कहा रक्त का कोई विकल्प नही है और आपका रक्त आपातकाल में किसी की जान बचा सकती है इसलिए सभी बढ़ चढ़ कर रक्तदान करें. रक्तदान से शरीर मे कोई कमजोरी नही आती है बल्कि स्फूर्ति आती है. उन्होंने कहा रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर एक एक हेलमेट प्रदान किया जाएगा.
