सरायकेला-खरसावां में युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
Seraikella
सरायकेला-खरसावां। जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पाठकूम पुलिया के नीचे नदी में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। बाद में शव की पहचान सुरज राय (निवासी वार्ड संख्या-02, आदित्यपुर थाना क्षेत्र) के रूप में की गई। मृतक के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर ईचागढ़ थाना कांड संख्या 11/2026, दिनांक 16 मार्च 2026 को धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (चांडिल) के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार (आदित्यपुर), अभिषेक तंतुबे उर्फ खेड़ू (आदित्यपुर) तथा पिंटू दिग्गी उर्फ जींगो (आदित्यपुर) शामिल हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से सुरज राय की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से नदी में फेंक दिया था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन (टेम्पो, नंबर JH05EB-4830), मृतक का मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल, ईचागढ़ थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी
September 6, 2026 4: 55 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
