खरसावां में मां बांसती की भव्य महानवमी पूजा, श्रद्धालुओं ने की सुख-शांति की कामना,
kharsawan
खरसावां के बजारसाई स्थित मां बांसती मंदिर में श्री श्री 108 वां मां बांसती पूजा समिति के तत्वावधान में महानवमी के अवसर पर विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां बांसती की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। महानवमी के दिन माता के दर्शन के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और श्रद्धा भाव से पूजा में भाग लिया।
पूजा समिति के अनुसार, मंगलवार को महासप्तमी, बुधवार को महाअष्टमी तथा गुरुवार को महानवमी की पूजा विधिवत रूप से संपन्न हुई। वहीं शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर पूजा-अर्चना का समापन किया जाएगा।
इस अवसर पर सामूहिक उपनयन संस्कार का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 30 ब्राह्मण युवाओं का निःशुल्क उपनयन (जनेऊ संस्कार) कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र आचार्य, सचिव कामाख्या प्रसाद षाड़ंगी, सुकदेव पति, पंकज मिश्रा, बिरोजा पति, प्रदीप दास, तारापद सतपति, असिल मिश्रा, राजेश मिश्रा, सुजीत हाजरा, सुशील षाड़ंगी, जगन्नाथ त्रिपाठी, जगन्नाथ पति समेत कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
July 24, 2026 4: 32 pm
Breaking
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
