सरायकेला में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत, व्यापारियों ने जताई विकास की उम्मीद,
Seraikella
सरायकेला: चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सरायकेला-खरसावां द्वारा नगर पंचायत सरायकेला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि एवं सभी वार्ड पार्षदों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम बुधवार की शाम जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रेम अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने भाग लिया। इस दौरान नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने नगर के विकास, व्यापारिक सुविधाओं के विस्तार एवं बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर अपने विचार साझा किए। चैंबर के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नई नगर पंचायत टीम के नेतृत्व में शहर का समग्र विकास होगा और व्यापारिक माहौल और अधिक सुदृढ़ बनेगा।
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज चौधरी एवं उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने सभी व्यवसायियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास के लिए सभी के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित एवं शहर के समग्र विकास को प्राथमिकता दी
