Author: Team eDesk

राजनगर के शोभापुर मे शांतिपूर्ण तरीके से मना बकरीद का त्योहार Rajnagarराजनगर प्रखंड के शोभापुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कड़ी धूप और भारी उमस के बावजूद त्योहार के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। शोभापुर ईदगाह मैदान में सुबह 6:45 बजे नमाज़ अदा की गई, जिसमें सभी देशवासियों के लिए अमन-चैन और सुख-शांति की दुआ की गई। त्योहार के दौरान राजनगर पुलिस प्रशासन ने विधि-व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा और शांति बनाए रखने के लिए सुबह से ही मौजूद रही। नमाजियों ने बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया। इस दौरान…

Read More

राजनगर में टिप ट्रेलर में आग लगने से लाखों का नुकसान, वाहन जलकर खाक, Rajnagarराजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग पर बीती रात एक भीषण घटना घटित हुई, जब एक टिप ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्रेलर जल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने की घटना रात के समय हुई, जब ट्रेलर राजनगर मोड़ के पास पहुंचा था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि…

Read More

चक्रधरपुर विधानसभा के नलिता के कायदा गांव में छऊ कलाकारों को सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित Chakradharpur चक्रधरपुर : चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नलिता पंचायत के ग्राम कायदा जुगीडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शनिवार को छऊ नृत्य समापन समारोह के अवसर पर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न शैली में छऊ नृत्य प्रस्तुत किये। सांसद जोबा माझी ने उपस्थित दर्शक एवं कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा छऊ नृत्य झारखंड के पारंपरिक सभ्यता का प्रतीक है, नृत्य मनोरंजन का साधन ही नहीं बल्कि…

Read More

सरायकेला बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार सीधे खेत में गिरी, चालक फरार Seraikella सरायकेला : जमशेदपुर से सरायकेला की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार जीवनपुर नाला के पास सीधे खेत में उतर गई.बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद दोनों युवक कार से बाहर आए और थोड़ी देर आस-पास मंडराए. जब घटनास्थल पर आस-पास के लोग जुटने लगे तो वे मौके से फरार हो गए.कार में दो लोग सवार थे परंतु उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है. इस तरह से बड़ा हादसा टल गया. पुलिस द्वारा कार की रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर कार मालिक…

Read More

कुकड़ू के तिरुलडीह और चौड़ा में बकरीद का त्योहार सादगी व शांतिपूर्ण संपन्न Kukru कुकड़ू: त्याग और बलिदान का प्रतीक पवित्र त्योहार ईद-उल-अज़हा (बकरीद) शनिवार को कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के तिरुलडीह और चौड़ा में पूरे उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की और एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नूरी मस्जिद, तिरुलडीह में पेशे इमाम कारी समीउल्लाह ने अकीदत के साथ नमाज़ अदा करवायी। नमाज़ के बाद उन्होंने देश में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।…

Read More

चक्रधरपुर के डीआरएम कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली, Kandra चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया कांड्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। सरायकेला आने के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ मंत्रणा की और स्टेशन को और बेहतर बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की बात कही। डीआरएम ने कहा कि कांड्रा रेलवे स्टेशन इस मार्ग का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, और इसे ध्यान में रखते हुए हम स्टेशन के विकास के लिए काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि स्टेशन…

Read More

खरसावां के ईदगाह व मस्जिदो में खुशनुमा माहौल में अदा की गई बकरीद की नमाज, शांति व मगफिरत की मांगी सामुहिक दुआ, कुर्बानी लोगो में त्याग की भावना जगाती है-रिजवी kharsawan खरसावां के विभिन्न ईदगाह और मस्जिदो में खुशनुमा माहौल के बीच ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अकीदत और हषोल्लास के साथ अदा की गई। शनिवार को सुबह 6‐45 बजे खरसावां के बेहरासाई ईदगाह मैदान और मस्जिद निजामुददीन गोढपुर तथा कदमडीहा के ईदगाह मैदान में सुबह 7 बजे में नमाज अदा की गई। कुर्बानी की फजीलतें बयान करते हुए ईमानों ने ईद-उल-अजहा पढाई। बकरीद के दिन मुस्लिम समुदाय के…

Read More

उपायुक्त ने नगर परिषद कपाली का किया औचक निरीक्षण, बकरीद पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा, Kapali जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने आज नगर परिषद, कपाली का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर माननीय इचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई की स्थिति तथा कार्मिकों की उपस्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बकरीद पर्व को लेकर नगर परिषद क्षेत्र में की…

Read More

उपायुक्त ने किया ईचागढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, समस्याओं का ससमय एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें- उपायुक्त Ichagarh सरायकेला खरसावां जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय, ईचागढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक श्रीमती सविता महतो, उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल,अपर उपायुक्त श्री जयवर्धन कुमार,चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार राय एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा तथा पंचायत अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अभिलेखों की जांच कर कार्यालय परिसर की नियमित साफ-सफाई,…

Read More

राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार मधुमक्खियों के हमले में घायल Rajnagar राजनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार को मधुमक्खियों ने बुरी तरह से काटकर घायल कर दिया। फिलहाल, उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यह घटना तब हुई जब वे हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर जाम कर बैठे लोगों से बातचीत करने पहुंचे थे। दरअसल, लकड़ाकोचा में बीते शाम 5 बजे करीब एक स्टोन डस्ट लदा हाईवा पलट गया, जिसके चपेट में आकर 18 वर्षीय गोरा सामड घायल हो गया। इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए…

Read More