खरसावां में विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी पर
विभिन्न संगठनों ने की बैठक, आदिवासी समाज के अधिकार,
संस्कृति, इतिहास और पहचान पर केंद्रित होगे कार्यक्रम,
kharsawan खरसावां पथ निरीक्षण भवन में आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर आदिवासी युवा समन्वय समिति, सरायकेला-खरसावां की अगुवाई में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिले के विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 9 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन-जागरूकता रैली, पारंपरिक पोशाक में मार्च, युवाओं की सहभागिता और वक्ताओं के माध्यम से आदिवासी समाज के अधिकार, संस्कृति, इतिहास और पहचान पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक के अंत में यह भी निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कि जाएगी। ताकि आने वाली पीढ़ी अपने मूल और परंपरा से जुड़ी रह सके। आदिवासी युवा समन्वय समिति ने सभी संगठनों से अपील की कि वे मिलकर इस दिन को एक सशक्त आदिवासी एकता और गौरव के प्रतीक के रूप में मनाएं। बैठक में आदिवासी युवा समन्वय समिति, आदिवासी हो समाज युवा महासभा सरायकेला-खरसावां, आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान सरायकेला-खरसावां, तथा आदिवासी उरांव सरना समिति, जिलिगंदा के सदस्यों ने भाग लेकर आदिवासी दिवस को गरिमामयी एवं व्यापक रूप से मनाने हेतु विचार-विमर्श किया। इस दौरान मुख्य रूप से डेविड उरांव, बिरसा महाली, मानसिंह बानरा, सनातन सोय, बाबु सिंह चाकी, विशु रघु, टाटा चातर, राजेश उरांव, नरेंद्र सिजुई, विष्णु सरदार, कुदराय कुरली, मुकेश मुंडा, सूरज समाड, विनीत बोदरा, दीपक बंदिया आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 5: 23 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
