आदित्यपुर मे चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखे तकरीबन 10 लाख रुपए के जेवरात और 2 लाख नगद चुरा ले गए,
Adityapur आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 19 पान दुकान कॉलोनी के छः नंबर रोड में चोरों ने घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात एवं नगद चोरी कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात सोमवार को रोड नंबर 6 निवासी संजीव कुमार के बंद घर में चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखे तकरीबन 10 लाख रुपए के जेवरात और 2 लाख नगद चुरा ली है। साथ ही घर के बाउंड्री में रखें मैरून कलर की ऑटो कार को भी चुरा लिया गया है। घटना के संबंध में संजय कुमार एवं उनकी पत्नी आशा शर्मा ने जानकारी दी कि मंगलवार सुबह जब वे अपने पैतृक गांव कोडरमा से वापस लौटे तो देखा कि घर के बाउंड्री वॉल के भीतर खड़ी कार गायब है, और घर के दरवाजा की कुंडी भी तूटी मिली, जब अंदर जाकर देखा तो घर में रखे जेवरात और नगद चोरों ने चोरी कर ली है। उन्होंने बताया कि घर के भीतर दीवार पर कार की चाबी टंगी थी, जिसका चोरों ने उपयोग कर कार चोरी कर ली है। इधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है। घटना के संबंध में संजय कुमार की धर्मपत्नी आशा शर्मा ने बताया कि उनके घर में मौजूद टूल किट का उपयोग कर चोरों ने बड़े आसानी से अलमारी का दरवाजा तोड़कर सारे जेवरात एवं नगद चुरा ली है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी बेटी की शादी होने वाली है, जो अभी बेंगलुरु में जॉब कर रही है। जिसकी शादी के लिए जेवरात संजो कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि उनके घर के ठीक बगल में जेठानी भी रहती है,जिसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अक्सर घर की देखभाल भी करती रहती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना बड़े सवालों को उत्पन्न कर रहा है।
September 6, 2026 11: 52 pm
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
