Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
Author: Team eDesk
जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न आपदाओं से संबंधित मामलों पर अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत करने का लिया गया निर्णय, Serai kella सरायकेला खरसावां जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत, उप विकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक, आईटीडीए आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी (सरायकेला व चांडिल) तथा सभी अंचलाधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार द्वारा जिले में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों की जानकारी प्रस्तुत की गई।…
आजसू का प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से की मुलाकात, विकास कार्यों में सहयोग का दिया आश्वासन kharsawan आजसू पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से समाहरणालय में मुलाकात की और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पार्टी प्रतिनिधिमंडल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम रतन महतो, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष दिनेश हांसदा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो, दुर्गा चरण महतो, गमरिया प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुसेन कुमार महतो और खरसावां प्रखण्ड सदस्य लालू प्रसाद नायक सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से…
साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुँचे फरियादियों से मिले उपायुक्त; प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Seraikella समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार भेंट कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना गया। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक व त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से…
मुसलमानों का दूसरा सबसे बडा पर्व बकरीद कल, कुर्बानी पर फर्ज, जहन्नुम से बचाएगी कुर्बानी कुर्बानी हजरत इब्राहीम अलैहिस सलाम की सुन्नत kharsawan मुसलमानों का दूसरा सबसे बडा पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) है। जो आगामी 7 जून को मनाया जाएगा। इसे लेकर समुदाय के लोग तैयारी में जुट गए है। कुर्बानी का बकरा खरीदने के लिए इन दिनों साप्ताहिक हाट, बजारों में भीड उमड रही है। साथ ही समुदाय के लोग गांव गांव का चकर लगा रहे है। कुर्बानी के लिए खरसावां में 10 से लेकर 50 हजार तक के बकरे बजार में उतारे जा रहे है। वही विभिन्न…
जमशेदपुर के मानगो अलकतरा फैक्ट्री में आग: गैस रिसाव से लोगों को परेशानी, Jamshedpur जमशेदपुर के मानगो से डिमना रोड जानेवाली सड़क के पास मिर्जाडीह स्थित अलकतरा फैक्ट्री में गुरुवार रात 8 बजे के करीब आग लगने से अलकतरा की टंकी फट गई और गैस का रिसाव तेजी से होने लगा। इससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन गैस रिसाव जारी रहा। गैस का रिसाव आसपास के इलाकों में फैल गया…
बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक,त्यौहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी अलर्ट मोड रहेगे-डीसी Seraikellaआगामी बकरीद पर्व को लेकर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश लूणायत,उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल,अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार समेत अन्य वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर आयोजित थाना वार शांति समिति की बैठकों में उठाए गए मुद्दों जैसे-…
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित, Gamharia विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचल अधिकारी, गम्हरिया अरविंद बेदिया एवं सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकूल पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण…
खरसावां राजकीय +2 उच्च विद्यालय ने नया कीर्तिमान रच दिया, स्कूल की छात्रा उषा महतो ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी जिला टॉपर, आर्मी में जाकर करना चाहती है देश की सेवा kharsawan खरसावां राजकीय +2 उच्च विद्यालय की छात्रा उषा महतो ने इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनी हैं। वह आर्मी ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को देती हैं। झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल के द्वारा इंटरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में खरसावां के सुदूरवर्ती क्षेत्र काशीडीह के निवासी मागीलाल महतो…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के निदेशक डॉ. टी. सेल्वकुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यदेव शर्मा, आईएफएस व प्रभागीय प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, लिमिटेड, बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत करते हुए डॉ. टी. सेल्वकुमार निदेशक…
खरसावां मॉडल स्कूल के इंटर आर्ट्स के शत-प्रतिशत रिजल्ट से गदगद है विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक 76.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तनुश्री नायक बनी स्कूल टॉपर kharsawan खरसावां प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह में संचालित एकमात्र अंग्रेजी माध्यम का सरकारी विद्यालय खरसावां मॉडल स्कूल के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ऐतिहासिक सिद्ध हुई है। झाड़खंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा घोषित परिणाम में स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय के स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी उत्साह एवं गर्व से परिपूर्ण हैं। गौरतलब है कि खरसावां प्रखंड में अंग्रेजी माध्यम…