Author: Team eDesk

सरायकेला अग्रसेन ठाकुरवादी भवन धर्मशाला में महिला समिति द्वारा सावन मेला का आयोजन, Seraikella सरायकेला के अग्रसेन ठाकुरवादी भवन धर्मशाला में महिला समिति द्वारा सावन मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी आदित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में सरायकेला के अलावे चाईबासा ,चक्रधरपुर एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए खाध स्टोल लगाए गए थे। खराब मौसम के बावजूद कार्यक्रम में कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए महिला समिति के सक्रिय सदस्य शामिल हुए।

Read More

जमशेदपुर मे भारी बारिश की चेतावनी के बीच 10 जुलाई को स्कूलों को बंद रखने का निर्देश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट Jamshedpur जमशेदपुरः भारत मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 घंटों के भीतर जिले में भीषण और लगातार भारी वर्षा की संभावना है। इससे जन-जीवन के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सावधानीपूर्ण कदम उठाया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मौसम की गंभीर चेतावनी को देखते हुए आदेश जारी किया है कि जिले के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र मे विधि-व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु की बैठक, Adityapur सराइकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों, व्यावसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण ,सुगम यातायात व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में विधि व्यवस्था संबंधित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न…

Read More

झारखंड छात्र मोर्चा की अपील: 12वीं की पढ़ाई के लिए अंगीभूत महाविद्यालय में पढ़ाई जारी रखने की अनुमति देंने की मांग Jamshedpur झारखंड छात्र मोर्चा ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपील की है। संगठन ने मांग की है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-2026 के छात्रों को 12वीं की पढ़ाई उसी महाविद्यालय से पूर्ण करने की अनुमति दी जाए। राज्यपाल सचिवालय, झारखंड रांची के कार्यालय से निर्गत पत्र के अनुसार, नई शिक्षा नीति 2020 के तहत, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों में 11वीं और 12वीं की पढ़ाई बंद करने…

Read More

भारत बंदी के समर्थन में एसयुसीआई (सी) ने निकाली रैली, श्रम कानूनों में बदलाव का किया विरोध, Ichagarh बुधवार को सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मजदूर-किसानों द्वारा आहूत भारत बंदी के समर्थन में चांडिल बाजार में रैली और सभा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और पुरज़ोर तरीके से विरोध जताया। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के चांडिल अनुमंडल कमेटी प्रभारी अनंत कुमार महतो ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मौजूदा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर 4 लेबर कोड…

Read More

खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” का शुरू, सुभाष क्लब चक्रधरपुर और में रेसिडेंशियल फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर खरसावां ने अपने अपने मैच जीत का किया आगाज kharsawan jharझारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो चुका है। बुधवार को फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मो दिलदार व पिनाकी रंजन ने खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया। जिला फुटबॉल लीग के अर्जुना कप के उदघाटन मैच सुभाष क्लब चक्रधरपुर और एनबीएससी…

Read More

चांडिल मे गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें बनीं हादसों की वजह, भाजयुमो ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, Ichagarh चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढा। यह समझना मुश्किल हो गया है। चौक मोड़ से सर्विस लाइन, कंदरबेड़ा रोड से उरमाल तक और चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़कें अब दुर्घटना का कारण बनती जा रही हैं। तेज बारिश ने हालात और बदतर बना दिए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है, जिससे उनकी गहराई नजर नहीं आती। नतीजा दोपहिया…

Read More

खरसावां में शिक्षकों का यू डायस प्लस के तहत प्रोफाइल फैशिलिटी पर प्रशिक्षण, शिक्षक व विद्यार्थी का प्रोफाइल, ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से डाटा भरने की दी जानकारी, kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में बुधवार को खरसावां के सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, नव प्राथमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय यू डायस प्लस के तहत प्रोफाइल फैशिलिटी पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण एमआईएस को-ऑर्डिनेटर देवाशीष महतो ने यूडीआईएसई़ पोर्टल में शिक्षकों की प्रोफाइल सुविधा पर प्रशिक्षण, शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पोर्टल शिक्षकों को अपनी प्रोफाइल को…

Read More

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में नए निर्देशक के रूप में उमाशंकर तांति ने दिया योगदान, Seraikella सरायकेला के पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में नए निर्देशक के रूप में उमाशंकर तांति ने योगदान दिया है। उन्होंने बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान संस्थान के संकाई सदस्य शैलेंद्र गोप, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत केवट, द्रौपदी महतो व सुरेंद्र महतो ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इससे पूर्व संस्थान के निर्देशक निशा रानी किड़ो थे। उनका तबादला हो गया है।

Read More

सरायकेला एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लाल बिहारी दास के निधन पर लोगों ने किया शोक व्यक्त, Seraikella सरायकेला एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के उप प्रधानाचार्य लाल बिहारी दास का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद शिक्षक एवं शिक्षा वर्ग से जुड़े विभिन्न लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बुधवार को लंबी बीमारी के बाद दोपहर 1:00 बजे उन्होंने जमशेदपुर टीएमएच में अंतिम सांस ली। उनके निधन के पश्चात एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक एवं छात्रों ने 2 मिनट की मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Read More