खरसावां में शिक्षकों का यू डायस प्लस के तहत
प्रोफाइल फैशिलिटी पर प्रशिक्षण, शिक्षक व विद्यार्थी का प्रोफाइल,
ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से डाटा भरने की दी जानकारी,
kharsawan खरसावां प्रखंड संसाधन केन्द्र में बुधवार को खरसावां के सभी उच्च विद्यालय, मध्य विद्यालय, उत्क्रमित विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, नव प्राथमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षकों का एक दिवसीय यू डायस प्लस के तहत प्रोफाइल फैशिलिटी पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण एमआईएस को-ऑर्डिनेटर देवाशीष महतो ने यूडीआईएसई़ पोर्टल में शिक्षकों की प्रोफाइल सुविधा पर प्रशिक्षण, शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पोर्टल शिक्षकों को अपनी प्रोफाइल को ऑनलाइन अपडेट करने और प्रबंधित करने की सुविधा प्रदान करता है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को पोर्टल का उपयोग करने और अपनी जानकारी को सही ढंग से अपडेट करने के लिए प्रशिक्षित किया। ताकि विभाग द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न प्रकार के डाटा को संधारण कर ऑनलाइन भरने का विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में शिक्षक प्रोफाइल, विद्यालय प्रोफाइल, छात्र-छात्रा का प्रोफाइल, ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से किस प्रकार भरने की जानकारी दी। उन्होने बताया कि शिक्षकों को यू डायस प्लस पोर्टल के बारे में जागरूक करने, शिक्षकों को उनकी प्रोफाइल को सही ढंग से अपडेट करने, शिक्षा क्षेत्र में डेटा की गुणवत्ता में सुधार करने की जानकारी दी। बताया गया कि डाटा भरने में व्यापक सावधानी बरतने की जरूरत शिक्षकों को है, जिससे उसमें त्रुटि न रहे। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, प्रशिक्षक को-ऑर्डिनेटर देवाशीष महतो सहित शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित थे।
September 6, 2026 4: 29 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
