चांडिल मे गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें बनीं हादसों की वजह, भाजयुमो ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन,
Ichagarh चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण सड़कों की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढा। यह समझना मुश्किल हो गया है। चौक मोड़ से सर्विस लाइन, कंदरबेड़ा रोड से उरमाल तक और चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़कें अब दुर्घटना का कारण बनती जा रही हैं। तेज बारिश ने हालात और बदतर बना दिए हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाता है, जिससे उनकी गहराई नजर नहीं आती। नतीजा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को रोजाना दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों की जान अब हर सफर में दांव पर लग चुकी है। इसके अलावा पाटा डाउन टोल प्लाजा के समीप, एनएच-33 स्थित मुखिया होटल के पास, जय मंगला कंपनी के समीप, चौका-पातकुम रोड स्थित सिद्धि विनायक कंपनी और रूगड़ी दुर्गा साव के सीमेंट गोदाम के पास अनियमित रूप से भारी वाहनों का ठहराव हो रहा है, जिससे स्थिति और भी खतरनाक हो गई है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री आकाश महतो ने बताया कि इन इलाकों में आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। इसी को लेकर बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा ने जिला मंत्री आकाश महतो के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि चौक मोड़ से उरमाल तक, चांडिल गोलचक्कर से मानीकुई तक, चौका-कांड्रा रोड समेत सभी जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। साथ ही, सड़कों पर हो रहे भारी वाहनों के अनियमित ठहराव पर भी रोक लगाई जाए ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाई जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ताओं में नबीन महांती, मिथुन कुमार, राजेंद्र पंडा, गणेश महतो और शशि मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे
July 23, 2026 1: 30 pm
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
