Author: Team eDesk

उड़ीसा के स्कूल हॉस्टल से खरसावां निवासी छात्र ने लगाई छलांग, आत्महत्या परिजनों में मचा कोहराम, Champua ओडिशा के चंपुआ स्थित केरल इंग्लिश मीडियम स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर कक्षा 10 के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की अहले सुबह करीब 5:30 बजे की है। मृत छात्र की पहचान झारखंड के खरसावां निवासी कृष्णा प्रधान के रूप में हुई है, जो स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर…

Read More

सरायकेला नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या का निराकरण को लेकर डोर टू डोर सर्वे अभियान प्रारंभ Seraikella नगर क्षेत्र में पेयजल की समस्या का निराकरण को लेकर डोर टू डोर सर्वे अभियान प्रारंभ हुआ शनिवार को गोपाबंधु चौक से यह अभियान प्रारंभ हुई जिसमें विधायक प्रतिनिधि सनत आचार्य नगर पंचायत के सिटी मैनेजर सुमित सुमन पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता ललित कुमार संवेदक दिनेश सातवा उपस्थित रहे सर्वे के दौरान 50 से अधिक घरों का नल की जांच की गई।

Read More

सरायकेला मे दिव्यांग बच्चों का प्रखंड स्तरीय सहायक उपकरण वितरण एवं जांच शिविर संपन्न, दिव्यांग बच्चों को विद्यालय पहुंचाने वाले सहयोगी को सरकार दे रही ₹500 प्रतिमाह एस्कॉर्ट भत्ता- दिनेश कुमार दंडपात Seraikella सरायकेला: समावेशी शिक्षा के अंतर्गत प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में दिव्यांग बच्चों के लिए सहायक उपकरण वितरण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपात एवं जिला समावेशी प्रभारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर श्री दंडपात ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा…

Read More

गम्हरिया के रापचा के आदिवासी दिव्यांग छात्र लखन महाली ने जेईई मेंस में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित Gamhariya गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के छोटे से गांव रापचा के आदिवासी दिव्यांग छात्र लखन महाली ने जेईई मैंस में पूरे देश में एसटी /एससी पीडब्ल्यूडी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसकी जानकारी मिलते ही सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा माझी दिव्यांग छात्र लखन महाली के घर पहुंच कर छात्र और उनके माता-पिता से बात कर छात्र को बुके और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रापचा पंचायत…

Read More

धनबाद के पूर्व सांसद स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे के निधन पर खरसावां श्री परशुराम शक्ति सेना की शोक सभा, दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना, kharsawan खरसावां के श्री श्री 108 मां बसंती मंदिर के प्रांगण में झारखंड के पूर्व मंत्री सह धनबाद के पूर्व सांसद व मजदूरों के मसीहा ब्राह्मण शिरोमणि स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन केंद्रीय उपाध्यक्ष सुशील सारंगी की अध्यक्षता में की गई। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर…

Read More

चक्रधरपुर के आयोध्या से मेला देखकर लौट रहे बाइक खरसावां-बडाबाम्बों सडक के पोटोबेड़ा मोड पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, दो जख्मी, एक गंभीर, रेफर, kharsawan चक्रधरपुर प्रखंड के अंतर्गत आयोध्या गांव से मेला देखकर खरसावां लौट रहे बाइक खरसावां-बडाबाम्बों मुख्य मांर्ग पोटोबेड़ा मोड पर अनियंत्रित होकर सडक किनारे लगे रेलिंग से जाकर टकरा गई। इस सडक दुर्घटना से बाइक में सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिसमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक की गंभीर स्थिति के देखते हुए खरसावां सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के चिकित्सक सदर अस्पताल सरायकेला रेफर कर दिया। मिला जानकारी के…

Read More

खरसावां में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक, अन्य राज्यों की तरह मानदेय वृद्वि और वित्त वर्ष 2024-25 के 15 वें वित्त आयोग की राशि विमुक्त करने की मांग kharsawan खरसावां पथ निरीक्षण भवन में शनिवार को खरसावां प्रखंड के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में मानदेय वृद्वि करने एव ससयम मनादेय भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के साथ साथ वित्त वर्ष 2025-26 के 15 वें वित्त आयोग…

Read More

खरसावां में जिला युवा कांग्रेस कमिटि की बैठक, युवा कांग्रेस 15 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान, डेढ़ लाख युवा कांग्रेस के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य, kharsawan खरसावां साप्ताहिक हाट परिसर में सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमिटि की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन सृजन अभियान के तहत आगामी 15 जुलाई से 16 अगस्त 2025 तक सरायकेला खरसावां जिला में डेढ़ लाख युवा कांग्रेस के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को युवा कांग्रेस हर हाल में पूरा करेगा। जिसमें खरसावां,…

Read More

चांडिल अंचल मे कार्यरत राजस्व कर्मचारी को घूस लेते एसीबी ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार, आदिवासी खतियानधारी की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी, Chandil चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जमशेदपुर टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शनि बर्मन जो आदित्यपुर का निवासी है और चांडिल अंचल के हल्का नंबर 3 में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार चांडिल प्रखंड अंतर्गत कदमडीह ग्राम निवासी आदिवासी खतियानधारी राजेश हेम्ब्रम, पिता सुकराम माझी ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उनकी पैतृक भूमि जो मौजा…

Read More

बोतल बम हमले के मुख्य आरोपी करण बेदिया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया Adityapur आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में एमटीसी बिल्डिंग के पीछे हुए बोतल बम हमले के आरोपी करण बेदिया उर्फ फंटूश (36 वर्ष) को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर आदित्यपुर थाना कांड संख्या 111/2024 (धारा 307/34 भा.दं.वि. एवं 3/4 विस्फोटक अधिनियम) के तहत मामला दर्ज था। घटना 09 अप्रैल 2024 की रात की है जब करण बेदिया ने अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से जानलेवा हमला किया था। तब से वह फरार चल रहा…

Read More