गम्हरिया के रापचा के आदिवासी दिव्यांग छात्र लखन महाली ने जेईई मेंस में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सांसद जोबा माझी ने किया सम्मानित
Gamhariya गम्हरिया: सरायकेला-खरसावां जिले के छोटे से गांव रापचा के आदिवासी दिव्यांग छात्र लखन महाली ने जेईई मैंस में पूरे देश में एसटी /एससी पीडब्ल्यूडी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसकी जानकारी मिलते ही सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की सांसद जोबा माझी दिव्यांग छात्र लखन महाली के घर पहुंच कर छात्र और उनके माता-पिता से बात कर छात्र को बुके और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ झामुमो केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, रापचा पंचायत की मुखिया सुखमती माडी॔, पूर्व मुखिया जवाहर लाल महाली, झामुमो नेता जॉनी हाजरा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद ने कहा कि छोटे से गांव के होनहार छात्र ने जिस तरह हमारे संसदीय क्षेत्र के साथ राज्य का नाम रोशन किया है यह काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा लखन की सफलता बताती है कि मन में कुछ कर गुजरने और लक्ष्य को प्राप्त करने का अटल संकल्प हो तो उसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने छात्र लखन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है कहा भविष्य में कोई भी आवश्यकता हो तो उसे अवगत कराए हर संभव सहयोग देंगे।
September 6, 2026 4: 56 pm
Breaking
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
- भगवान श्रीकृष्ण गौड़ समाज के कुलदेवता है-शम्भुनाथ
- जिले की पुलिसिंग को मिली रफ्तार, बेड़े में शामिल हुईं 19 नई बोलेरो अब 38 बोलेरो और 26 बाइक से होगी पेट्रोलिंग, एसपी ने खुद स्टेयरिंग संभालकर किया गश्त का निरीक्षण
