Author: Team eDesk

खरसावां के सोना सिंचाई नहर लगे कचरे के ढेर से खुला स्वच्छता अभियान की पोल, होटलों का झूठा प्लेट, कटोरा, शराब और पानी की बोतलों से भरा नहर, kharsawan खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क के किनारे से गुजरनें वाली सोना सिंचाई नहर में फैली गंदगी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। स्वच्छता अभियान को लेकर तो खरसावां पंचायत, सिंचाई विभाग और न ही स्थानीय लोग गंभीर हैं। हालत यह है कि सोना सिंचाई नहर पर होटलों का झूठा थर्मल प्लेट, कटोरा, शराब और पानी की प्लास्टिक बोतल सहित कई दुकानों का कचड़ा नहर में फैका जा रहा है। जिससें बरसात के…

Read More

खूंटपानी के खूंटा में कीचड़मय हुआ सड़क, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर, ग्रामीणों की मांग है कि फिलहाल वाहनों की आवागमन बंद हो, khutpani खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रुईडीह पंचायत के खूंटा में सड़क की हालत काफी दयनीय हो गई है। वर्षा से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर लम्बे समय से फैले कीचड़ से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि फिलहाल वाहनों की आवागमन ना हो। इस रुट से सड़क नहीं है। क्योंकि यह रैयती जमीन है। जल्द ही सड़क को…

Read More

बाल श्रम विभाग ने आदित्यपुर स्थित सुजुकी सर्विस सेंटर एवं चार पहिया रिपेयरिंग गैरेज में औचक छापामारी करके चार बाल मजदूरों को कराया मुक्त, Adityapur आदित्यपुर : बाल श्रम विभाग ने आदित्यपुर स्थित सुजुकी सर्विस सेंटर एवं चार पहिया रिपेयरिंग गैरेज में औचक छापामारी करके चार बाल मजदूरों को मुक्त कराया। जिसमें 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को व्यवसायी या अन्य प्रक्रिया में काम करने से प्रतिबंधित किया गया है, मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में एक दल गठित कर होटल ढाबा शोरूम एवं विभिन्न…

Read More

सांसद जोबा माझी ने महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का किया उद्घाटन, भोले बाबा के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की Goilkera : गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। अतिथियों ने इस मौके पर बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इधर पहली सोमवारी पर महादेवशाल धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर महादेवशाल सेवा समिति और प्रशासन द्वारा रविवार को ही आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीडीओ विवेक…

Read More

बोल बम के जयघोष से गूंजी कलानगरी मनोज चौधरी के नेतृत्व में कांवड़ियों का पहला जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना Seraikella सरायकेला से कांवड़ियों का एक जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हो गया है। कांवड़ यात्रा में जाने वाले सावन महीने का पहला जत्था है श्री 1008 बाबा बासुकीनाथ मंडली के महंत मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में सरायकेला कांवड़ियों का दल यात्रा पर निकला है। यात्रा से पहले कांवड़ियों ने सरायकेला के प्राचीन कुदरसाई मंदिर में बाबा बुद्धेश्वर के दर्शन पूजा-अर्चना की। इसके बाद भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ जत्था बाबाधाम के लिए प्रस्थान कर गया। कावड़िया दल…

Read More

खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में दीनबंधु एफसी चक्रधरपुर ने सरमाली को और तुड़ियान एफ सी खरसावां ने जिया ब्रदर्स सीनी पर किया जीत दर्ज kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए पहले मैच में दीनबंधु एफ सी चक्रधरपुर ने डी एस ब्रदर्स सरमाली को 2-0 से पराजित कर अपनी पहली जीत दर्ज की जबकि दूसरे मैच में तुड़ियान एफ सी खरसावां ने जिया ब्रदर्स सीनी पर 3-0 से धमाकेदार जीत दर्ज की। विजयी टीम…

Read More

गम्हरिया के काण्ड्रा के हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर समारोह में शामिल हुई सांसद, पुल-पुलिया, रोड-रास्ते बनते हैं, टूटते हैं लेकिन विद्या का मंदिर हमेशा वजूद में रहना चाहिए-जोबा माझी Kandra कांड्रा: सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत काण्ड्रा स्थित हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की। उन्होंने स्कूल के संस्थापक वार्ष्णेय परिवार के सदस्य प्रदीप वार्ष्णेय और राजकुमार वार्ष्णेय को कहा कि वर्ष 1945 में स्थापित इस स्कूल ने समाज और देश को अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिया है। आगे इस मंदिर में उच्चतर पढ़ाई की व्यवस्था करें इसमें सरकार…

Read More

राजनगर मे बज्रपात की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर, Rajnagar राजनगर प्रखंड के नीमडीह गांव में शनिवार को एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें बज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में शक्तिसेन महतो 52 वर्ष और संतोष महतो 55 वर्ष शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शक्तिसेन महतो खेत से घर लौट रहे थे, तभी उनपर बज्रपात हुआ। उनका एक बेटा और एक बेटी है। वहीं संतोष महतो गांव के टॉवर के पास खड़े थे, तभी उनपर भी बज्रपात हुआ। संतोष महतो के परिवार में दो बेटियां, एक…

Read More

जिला उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न, Seraikella समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी सहित समिति के अन्य जिला स्तरीय सदस्यगण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पट्टों के अंचलवार लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई तथा लंबित मामलों के निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए, उनके त्वरित निपटान एवं जिला स्तर पर समेकित सूची उपलब्ध कराने…

Read More

उप विकास आयुक्त ने की कल्याण विभाग, PMJANMAN तथा DAJGUA अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक, Seraikella सरायकेला: समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त (DDC) सुश्री रीना हांसदा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री जनजातीय सशक्तिकरण अभियान (PM-JANMAN), और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DAJGUA) के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, साइकिल वितरण योजना, और मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन योजनाओं का…

Read More