गम्हरिया के काण्ड्रा के हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर समारोह में शामिल हुई सांसद, पुल-पुलिया, रोड-रास्ते बनते हैं, टूटते हैं लेकिन विद्या का मंदिर हमेशा वजूद में रहना चाहिए-जोबा माझी
Kandra
कांड्रा: सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत काण्ड्रा स्थित हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर में आयोजित एक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की। उन्होंने स्कूल के संस्थापक वार्ष्णेय परिवार के सदस्य प्रदीप वार्ष्णेय और राजकुमार वार्ष्णेय को कहा कि वर्ष 1945 में स्थापित इस स्कूल ने समाज और देश को अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व दिया है। आगे इस मंदिर में उच्चतर पढ़ाई की व्यवस्था करें इसमें सरकार की ओर से हर सम्भव सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा पुल-पुलिया, रोड-रास्ते बनते हैं, टूटते हैं लेकिन विद्या का मंदिर हमेशा वजूद में रहना चाहिए।
कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के संस्थापक स्व. हरिश्चन्द्र वार्ष्णेय, स्कूल के पूर्व डायरेक्टर स्व. प्रेमचंद वार्ष्णेय और स्व. सुभाष चंद्र वार्ष्णेय की तस्वीर में माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, जो हरिश्चन्द्र विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा भी है, थोड़ी देर से पहुंची और उन्होंने वार्ष्णेय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए स्कूल की ख्याति को वापस लाने की चुनौती में सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान छात्र- छात्राओं द्वारा गणेश वंदना एवं पारम्परिक नृत्य की प्रस्तुति दी थी। मंच पर झामुमो के सरायकेला जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो, झामुमो केन्द्रीय सचिव कृष्णा बास्के एवं सुधीर चंद्र महतो, सरायकेला इंटक महासचिव प्रकाश कुमार राजू, रापचा पंचायत मुखिया सुकुमति मार्डी, समाजसेवी सोखेन हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रभाशंकर तिवारी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राम महतो ने दिया।
September 6, 2026 5: 25 pm
Breaking
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
- कुचाई के गोपीडीह में महिलाओं और युवाओं ने सीखा पेब्रिन रोग की जांच का हुनर, मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 के तहत प्रशिक्षण, 35 किसानों ने माइक्रोस्कोप से किया रोग के बीजाणुओं की पहचान,
- बांकसाई गढ़ में वार्षिक जांताल पूजा 15 को
