खरसावां में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की बैठक,
अन्य राज्यों की तरह मानदेय वृद्वि और वित्त वर्ष 2024-25
के 15 वें वित्त आयोग की राशि विमुक्त करने की मांग
kharsawan खरसावां पथ निरीक्षण भवन में शनिवार को खरसावां प्रखंड के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में अन्य राज्यों की तर्ज पर झारखंड में मानदेय वृद्वि करने एव ससयम मनादेय भुगतान करने की मांग की गई। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के साथ साथ वित्त वर्ष 2025-26 के 15 वें वित्त आयोग की राशि विमुक्त करने की मांग की गई। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से आज तक पंचायतों को कोई राशि प्राप्त नहीं हुई है सहित कई मांगो को लेकर जल्द ही पंचायती राज जनप्रतिनिधियों खरसावां के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम पर सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त को एक ज्ञांपन सौपा जाएगा। मौके पर श्री जामुदा ने कहा कि झारखंड को छोड़कर देश के सभी राज्यों में पंचायत को पूरा अधिकार दिया गया है। पंचायत को पूरा अधिकार के बिना राज्य का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं है। उन्होने कहा कि सरकार की नीति पंचायतों को मजबूत करने के बजाय उन्हें अधिकार विहीन रखने की है, जिससे मुखिया एवं अन्य प्रतिनिधि ग्रामीण विकास के कार्यों को पूरा करने में असमर्थ हैं। ऐसे में प्रतिनिधि अपने आप को बेबस महसूस कर रहे हैं। मुखिया पंचायत और ग्रामीणों का छोटा-छोटा विकास कार्य भी नहीं कर पा रहे हैं। राज्य सरकार केंद्र के फंड का बहानेबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। प्रमुख मांगें केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान, झारखंड राज्य वित्त आयोग की अनुशंसित राशि व अन्य सिफारिशों को लागू करना, आपदा स्परूप पंचायत को मिलने वाली आपदा राहत कोष की राशि देने, पंचायत जनप्रतिनिधियों को बीमा की सुविधा देने की मांग की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, उप प्रमुख ज्योत्सना मंडल, मुखिया संघ के अध्यक्ष ईन्द्रजीत उराव, पंसस अमर सिंह हांसदा, आरती कैशरी, मीरा हांसदा, तुलसी नायक, बिमल पुष्ठी, गोविंद हाईबुरू, रीना उराव, लकी सोय, रामलाल महतो, मुखिया सुनिता तापे, सबिता मुंडारी, विशुलाल माझी, रूईबारी माझी, मंगल सिंह जामुदा, बासमती माटीसोय, नागेश्वरी हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।
August 1, 2026 9: 04 am
Breaking
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हर्षोल्लास से मना मुंशी प्रेमचंद जयंती, प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और न्याय की देती है प्रेरणा-विश्वजीत सतपथी
- सावन में खरसावां से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, दिवंगत साथी जितेंद्र घोड़ाई को दी श्रद्धांजलि
