खरसावां में जिला युवा कांग्रेस कमिटि की बैठक, युवा
कांग्रेस 15 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा सदस्यता अभियान,
डेढ़ लाख युवा कांग्रेस के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य,
kharsawan खरसावां साप्ताहिक हाट परिसर में सरायकेला खरसावां जिला युवा कांग्रेस कमिटि की एक बैठक जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन सृजन अभियान के तहत आगामी 15 जुलाई से 16 अगस्त 2025 तक सरायकेला खरसावां जिला में डेढ़ लाख युवा कांग्रेस के नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य को युवा कांग्रेस हर हाल में पूरा करेगा। जिसमें खरसावां, ईचागढ एवं सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से 50-50 हजार युवा कांग्रेस के नए सदस्य बनाया जाएगा। वही तक युवा कांग्रेस की सदस्यता अभियान एवं वोटिंग को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। आगामी संगठन सृजन के तहत युवा कांग्रेस द्वारा नेता बनो नेता चुनो अभियान के तहत खरसावां से जिला अध्यक्ष प्रत्याशी राजाराम पाड़ेया, खरसावां विधानसभा अध्यक्ष प्रत्याशी सुकलाल होनहागा, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष प्रत्याशी सुभाष दिग्गी, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष प्रत्याशी बरजू लोहार खड़े होगे। मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का डिजिटल अभियान न केवल पार्टी की ताकत को बढ़ाएगा। उन्होने ने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने और कांग्रेस के विचारों को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पार्टी को नई ऊर्जा और सक्रियता प्रदान करेगा। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, राजा राम पाड़ेया, सुकलाल होनहागा, कन्हैयालाल सामड, सौरव तांती, विनीत सिंह, शंकर दिग्गी, कृष्णा बोयपाई, रबिन्द्र बोयपाई, रंजीत सोय, सुनील बिरुली, अनिकेत सोय, बीरेंद्र नायक, दीपक कुमार, प्रविन सिंह आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 11: 41 am
Breaking
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
- एसआईआर -2026: सरायकेला खरसावां में राजनीतिक दलों के साथ बैठक, 22 जुलाई को होगी बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक
- सरायकेला का ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथ मेला बना आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महोत्सव
