Author: Team eDesk

जेएलकेएम की जीत: ब्रेक्स इंडिया कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन में मिली सफलता Seraikella झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेतृत्व में बिरबांस गांव के जमीनदाताओं द्वारा ब्रेक्स इंडिया कंपनी के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। कल रात को कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के साथ हुई वार्ता में बड़ी सफलता मिली। वार्ता में कंपनी प्रबंधन ने 18 जमीनदाताओं को स्थाई नौकरी देने पर सहमति जताई। यह वार्ता प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, अंचल अधिकारी सरायकेला, थाना प्रभारी सरायकेला तथा जेएलकेएम पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक महतो, तरुण महतो, मुखिया बीरबंस एवं विस्थापित परिवार के सभी इंफिनिटी के माध्यम…

Read More

सर्पदंश से घबराएं नहीं, सावधानी और त्वरित प्राथमिक उपचार से बचाई जा सकती है जान- उपायुक्त, सर्पदंश की रोकथाम एवं प्राथमिक उपचार संबंधी आवश्यक दिया निर्देश, Seraikella मानसून के मौसम में सर्पदंश की घटनाओं में वृद्धि की संभावना को देखते हुए उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश एक चिकित्सीय आपात स्थिति है, लेकिन यदि समय पर सही प्राथमिक उपचार और त्वरित अस्पताल पहुंच सुनिश्चित हो, तो जीवन बचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्पदंश से बचाव व उपचार हेतु जागरूकता अभियान चलाया…

Read More

आकस्मिक मृत्यु पर लाभुक को मिला दो लाख का सहायता राशि, आमदा मे डीजेडएम ने लाभुक को चेक सौंपा, Rajkharsawan खरसावां के बैंक ऑफ इंडिया की आमदा ब्रांच की ओर से जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक शुरू हेंब्रम के नामांकित लाभुक नंदु राम हेंब्रम (पुत्र) को 2 लाख रुपये मिला. शुरू हेंब्रम पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी भोया के रहने वाले थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद बैंक द्वारा जीवन ज्योति बीमा योजना यह सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के डीजेडएम सुनील कुमार ने लाभुक को चेक सौंपते हुए बैंक की विभिन्न…

Read More

ईचागढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो महिला की मौत, Ichagarh ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ही समय दो अलग-अलग गांवों में धान रोपाई करते दो महिला की बज्रपात से मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें छोटा चुनचुड़ीया गांव के 33 वर्षीय मंगली महतो एवं टीकर गांव के 40 वर्षीय सारथी गोप बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ एवं तिरूलडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृत दोनों महिलाएं अपने खेत…

Read More

आदित्यपुर और आरआईटी क्षेत्र में सिगरेट और अन्य तम्बाकुू उत्पाद अधिनियम के तहत चला छापामारी अभियान, 20 दुकानों की जांच, जिसमें 3 दुकानों मे पाया उल्लघंग, अर्थदण्ड के रूप में 600 रूपये की वसूली, Seraikella कोटपा झारखण्ड संशोधन अधिनियम 2021 के नये कानून के तहत धुम्रपान/तम्बाकू उत्पाद का सेवन करने वाले हो जाये सावधान। *** कोटपा झारखण्ड संशोधन अधिनियम 2021 के नये vsकानून के तहत सार्वजनिक स्थान पर तम्बाकू खा कर थूकना भी 1000रू तक का जुर्माना हो सकता है। दिनांक 17.07.2025 को डा0 सरयू प्रसाद सिंह सिविल सर्जन सरायकेल खरसावां के निर्देशन में आदित्यपुर और RIT थाना क्षेत्र में…

Read More

खरसावां साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर लगने वाले जाम को हटाने हेतु एक चलाया विशेष अभियान, यातायात को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना उद्देश्य kharsawan खरसावां साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर लगने वाले जाम को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना था। इसी के तहत खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू के निदेशानुसार खरसावां अंलच की टीम के द्वारा प्रधान लिपिक प्रभाष कुमार साहु के नेतृत्व में खरसावां चांदनी चौक, खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग, खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर सडक किनारे लगाने वाले दुकानदार,…

Read More

वृहद झारखण्ड मोर्चा ने नई शिक्षा नीति उठाए सवाल, केन्द्र सरकार और राज्य सरकार देश के सभी सरकारी स्कूलों को कमजोर एवं बंद करना चाहते हैं-बिरसा सोय kharsawan वृहद झारखण्ड मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने नई शिक्षा नीति सवाल उठते हुए कहा कि देश की जनता जहां निजीकरण का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वहीं सरकार देश में शिक्षा का स्तर को और नीचे ले जाना चाहती है और देश के गरीबों के बच्चे पढ़ने वाले सरकारी स्कूलों को बंद करके निजी हाथों में बेचना चाहतें हैं। इसी कड़ी में सरकार ने अपना पहला प्रयोग शुरू करते हुए…

Read More

खरसावां में मुफ्त प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर लगाकर 187 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें प्रदान की गईं दवाईया, व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना उद्देश्य-डीएएमओ kharsawan खरसावां पंचायत सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा जिला आयुष समिति सरायकेला खरसावां के द्वारा निःशुल्क प्रखंड स्तरीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उदघाटन जिला आयुष के चिकित्सा पदाधिकारी (डीएएमओ) डॉ पुनम कुमारी, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, शिक्षक अब्दुल माजिद खान आदि ने किया। स्वास्थ शिविर में उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ डिम्पल कुंकल, डॉ जया कुमारी, डॉ दीपक मेहता…

Read More

खरसावां में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में सरना तारुब कांड्रा ने डीकेएमसी नारायणबेड़ा को और आरएन स्पोर्टिंग जुगीडीह ने भूरसा राजनगर को पराजित कर दर्ज की जीत kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के गुरूवार को खेले गए पहले मैच में सरना तारुब कांड्रा की टीम ने डी के एम सी नारायणबेड़ा को 3-1 से पराजित कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच के 8 वें मिनट में ही कांड्रा टीम के स्ट्राइकर राहुल हेंब्रम ने एक गोल कर अपनी…

Read More

खरसावां फुटबॉल सेंटर के खिलाड़ी हरि सोरेन का बीसीराय ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम में चयन, kharsawan खरसावां आवासीय फुटबॉल ट्रेंनिंग सेंटर के उदयमान खिलाड़ी हरि सोरेन का चयन 20 जुलाई अमृतसर, पंजाब में आयोजित बहु प्रतिष्ठित बी सी राय ट्रॉफी के लिए झारखंड टीम के लिए होने पर जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, प्रशिक्षक बलराम महतो एवं संजय सुंडी ने हर्ष प्रकट किया है। उन्होंने चयनित खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि हरि सोरेन आमदा के निवासी हैं एव भीमसेन सोरेन के पुत्र हैं।

Read More