खरसावां साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर लगने
वाले जाम को हटाने हेतु एक चलाया विशेष अभियान, यातायात
को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना उद्देश्य
kharsawan
खरसावां साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर लगने वाले जाम को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना था। इसी के तहत खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू के निदेशानुसार खरसावां अंलच की टीम के द्वारा प्रधान लिपिक प्रभाष कुमार साहु के नेतृत्व में खरसावां चांदनी चौक, खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग, खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर सडक किनारे लगाने वाले दुकानदार, बाइक, ठेला व वाहनो को हटाया गया। ताकि मुख्य सड़क मार्गो पर यातायात सुलभ हो सके। बता दे कि साप्ताहिक हाट, जो आमतौर पर खरसावां में एक प्रमुख स्थान पर लगता है। यातायात के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। साप्ताहिक हाट के दौरान, सड़क के किनारे बड़ी संख्या में दुकानें और वाहन खड़े हो जाते हैं, जिससे सड़क जाम की स्थिति बन जाती है और यातायात बाधित होता है। इस समस्या को हल करने के लिए, अंचल प्रशासन ने एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया गया, और दुकानदारों को हाट क्षेत्र अंदर अपनी दुकानें लगाने के लिए कहा गया। इस अभियान के परिणामस्वरूप, सड़क पर यातायात सुगम हो गया और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई। इस अभियान में मुख्य रूप से खरसावां अंलच केू प्रधान लिपिक प्रभाष कुमार साहु, लिपिक संजीव श्रीवास्तव, अनुसेवी कमलेश केराई, चौकिदार हरेकृष्णा तांती, लखिन्द्र तांती, अनिरूद प्रधान, अगुर प्रधान, श्याम सिंह सामाड, कार्तिक तांती, छप्पन तांती, अनोमो तांती, अनिल तांती, लखिन्द्र गोप आदि शामिल थें।
April 25, 2026 1: 13 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
