खरसावां में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में सरना
तारुब कांड्रा ने डीकेएमसी नारायणबेड़ा को और आरएन स्पोर्टिंग
जुगीडीह ने भूरसा राजनगर को पराजित कर दर्ज की जीत
kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के गुरूवार को खेले गए पहले मैच में सरना तारुब कांड्रा की टीम ने डी के एम सी नारायणबेड़ा को 3-1 से पराजित कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैच के 8 वें मिनट में ही कांड्रा टीम के स्ट्राइकर राहुल हेंब्रम ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 19 वें एवं 39 वें मिनट में फागु हासदा ने अपनी टीम के लिए लगातार दो गोल दाग कर टीम का स्कोर को 3-0 तक पहुंचा दिया। मैच के दूसरे हाफ में कांड्रा के डिफेंडर शोखेन हासदा की गलती से सेम साइड के कारण नारायण बेड़ा को 1 गोल का बोनस मिला और स्कोर 3-1 हो गया। इस मैच में फाउल प्ले के लिए कांड्रा के स्ट्राइकर रतन हासदा एवं नारायण बेड़ा के झागु टुडू को रेफरी ने लाल कार्ड दिखाए। इस मैच के रैफरी विशाल गोप, दिकू हेंब्रम, रतन मुर्मू और कृष्णा पाड़िया ने निभाई। जबकि आज खेले गए दूसरे मैच में भूरसा राजनगर की टीम का मुकाबला आर एन स्पोर्टिंग जुगीडीह से हुआ। मध्यांतर तक बराबरी पर रहने के पश्चात मैच के सेकंड हाफ के 42 वें मिनट में जुगीडीह के चिकन सिंह ने पहला जबकि 52 वें मिनट में यादव सामड ने दूसरा गोल दागकर टीम को 2- 0 से आगे कर दिया। मैच के अंतिम समय में राजनगर के लाल मुर्मू ने एक गोल दाग कर स्कोर को 2-1 कर दिया। इस मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, एन के सिंहदेव, संतोष महतो एवं लक्ष्मण सरदार ने निभाई। इसी मैदान में आगामी 18 जुलाई को दोपहर 2 बजे पहला मैच एस के स्पॉटिंग हरिभंजा बनाम ग्रीनएएरिया दलभंगा एवं दोपहर 2 बजे दूसरा मैच एस एम सी प्रधानगोडा बनाम सरना अकादमी सिनुडीह के बहच खेला जाएगा।
July 23, 2026 7: 06 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
