आकस्मिक मृत्यु पर लाभुक को मिला दो लाख का सहायता राशि, आमदा मे डीजेडएम ने लाभुक को चेक सौंपा,
Rajkharsawan
खरसावां के बैंक ऑफ इंडिया की आमदा ब्रांच की ओर से जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक शुरू हेंब्रम के नामांकित लाभुक नंदु राम हेंब्रम (पुत्र) को 2 लाख रुपये मिला. शुरू हेंब्रम पश्चिमी सिंहभूम जिले के खूंटपानी भोया के रहने वाले थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु के बाद बैंक द्वारा जीवन ज्योति बीमा योजना यह सहायता राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया के डीजेडएम सुनील कुमार ने लाभुक को चेक सौंपते हुए बैंक की विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक सदैव अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने का प्रयास करता रहेगा। शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने भी लाइफ प्लान के अंतर्गत कई बीमा योजनाओं की जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे बीमा योजनाओं का लाभ लें ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके.मौके पर बरुण चौधरी, सूरज, सदानंद, सतीश कुमार, विशाल, शिवम कुमार, कंचन कुमारी, कुजूर, रंजीत सिंह, सीमा कुमारी समेत सैकड़ों ग्राहक उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 41 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
