Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- खरसावां में जय जयकारों के बीच महाप्रभु जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की हुई घर वापसी महाप्रभु के रथ खिचने में श्रद्वालुओं की मची रही होड
- सरायकेला के ऐतिहासिक रथ मेला के विकास के लिए मुख्यमंत्री से करेगे मुलाकात : दशरथ गागराई
- 17 माह से मानदेय नहीं मिलने पर डीआरडीए व प्रखंड कार्यालयों के कंप्यूटर सहायक और एमटीएस ने उपायुक्त एवं डीडीसी से लगाई गुहार,
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
Author: Team eDesk
शहीद दिवस पर सरायकेला में श्रमदान, “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत चला स्वच्छता अभियान, Seraikella सरायकेला-खरसावां, 22 मार्च: शहीद दिवस के उपलक्ष्य में “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत, सरायकेला-खरसावां द्वारा रविवार को सामुदायिक भवन परिसर एवं सिदो-कान्हू पार्क में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा पदाधिकारी श्री क्षितिज के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मियों एवं युवा वॉलिंटियर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। श्रमदान के तहत स्वयंसेवकों ने पार्क एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। कचरा…
खरसावां में ईद मिलन समारोह का आयोजन कर दिया सद्भाव का संदेश, ईद खुशियों का पर्व है और खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं-अर्जुन मुंडा kharsawan सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार के आवास पर आयोजित ईद मिलन समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत कर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईद खुशियों का पर्व है और खुशियां बांटने से ही बढ़ती हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमारे जीवन में खुशी, उल्लास और सकारात्मकता लाते हैं। यह हमें नीरस दिनचर्या से बाहर निकालकर…
खरसावां में श्रीमद्भागवत पुराण कथा: के पांचवे दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओ से हुए श्रद्धालु अवगत,ये लीलाएं अटूट प्रेम, निश्छल भक्ति और ईश्वरीय शक्ति का अद्भुत संगम हैं-कथावाचक, kharsawan खरसावां प्रखंड के बेहरासाई सामुदायिक भवन में रामकृष्ण कथा समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवे दिन कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथावाचक रसराज महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं गोकुल और वृंदावन में उनके बचपन की दिव्य, शरारतपूर्ण और चमत्कारिक घटनाएं हैं। माखन चोरी, मिट्टी खाना, यशोदा मैया को ब्रह्मांड दिखाना, कालिया नाग…
खरसावां में सरहुल जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं के बीच सेवा कार्य बना आकर्षण, पांच सौ श्रद्धालुओं के बीच गुड़ और चना का वितरण, समाज सेवा सबसे बड़ा पुण्य और कर्तव्य है-कालीचरण मुंडा Kharsawan प्रकृति, संस्कृति और आपसी भाईचारे के प्रतीक सरहुल के पावन अवसर पर खरसावां में भव्य एवं आकर्षक जुलूस निकाला गया। विभिन्न सरहुल समितियों द्वारा आयोजित इस जुलूस में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में सजे लोग ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए पूरे उत्साह और उल्लास के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा। जुलूस…
खरसावां में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की मनाई 288 वीं जयंती, Kharsawan खरसावां के चांदनी चौक स्थित शहीद निर्मल महतो भवन में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी और चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो की 288 वीं शहादत दिवस कुड़मि समाज खरसावां-कुचाई ईकाई की ओर से मनाया गया गया। मौके पर कमिटी के संयोजक पंकज कुमार महतो ने कहा कि देश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं चुआड़-विद्रोह के महानायक क्रांतिवीर शहीद रघुनाथ महतो के आंदोलन के कारण परमानेंट सेटलमेंट 1793 से ही खुंटकट्टीदार कुड़मि रैयतों की जमीन को अहस्तांतरणीय बनायी गयी थी। उस समय…
खरसावां में खुशनुमा माहौल में अदा की गई ईद की नमाज, लच्छे-सेवईया के साथ चला ईद मुबारक को दौर मुसलमानों ने मुल्क के अमन-शांति मांगी दुआ kharsawan ईद मुस्लिम समुदायय का पवित्र त्योहार है। रमजान खत्म होते ही खरसावां में खुशनुमा माहौल के बीच ईद-उल-फितर मनाई। लोगों ने मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज अदा किया। वही नमाज के बाद सामुहिक रूप से मुसलमानों ने मुल्क की अमन-शांति के लिए अल्लाह से दुआये मांगी। इसके पश्चात गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। साथ ही एक दुसरे को लच्छे-सेवईया खिलाकर ईद की मुबारक बाद…
खरसावां-कुचाई में जगह-जगह उरावं सरना समाज ने मनाई प्राकृति का त्योहार सरहुल, मादर की थाप पर थिरके लोग, जन्म प्राकृति गोद में, प्राकृति हमारा रक्षक-अर्जुन मुंडा Kuchai खरसावां-कुचाई प्रखंड के विभिन्न गांवो में उरावं समाज के द्वारा सरहुल महापर्व-2026 का आयोजन किया गया। खरसावां के मोसोड़ीह सरना चौक में आदिवासी उराॅव सरना समाज एवं सरहुल महापर्व कमिटि सरायकेला खरसावां के द्वारा, कुचाई के जिलिंगदा में उरावं सरना समिति जिलिंगदा, सरना समिति पोड़ाकाटा, बकास्त मुंडारी खुटकटी क्षेत्र 39 मौजा दलभंगा कुचाई मे सरहुल महापर्व का आयोजन किया गया। सुबह ही समाज के लोग एकजुट होकर सरना धर्म के पारम्परिक रीति रिवाज…
सरायकेला सदर अस्पताल में मनाया गया ओरल हेल्थ डे, 20 अप्रैल तक चलेंगे विशेष कैंप Seraikella सरायकेला/जमशेदपुर: सदर अस्पताल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओरल हेल्थ डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. नकुल चौधरी, डॉ. अनिर्बन, डॉ. रीना सिंह, डॉ. चंदन, डॉ. शालिनी, डॉ. कामिनी लता एवं डॉ. अशोक यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों ने लोगों को दांतों और मुंह की साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिलेभर में 20 अप्रैल तक सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों…
खरसावां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिन्दू नव वर्ष, सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने निकाली प्रभात फेरी, Kharsawan खरसावां नगर स्थित राजा श्रीराम चंद्र सिंहदेव सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को हिन्दू नव वर्ष (विक्रम संवत 2083) बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राएं अनुशासित ढंग से मार्च पास्ट करते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए…
खरसावां में राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता शुरू, ”किनिनेला मना कलानगरे” सामाजिक ओडिया नाटक का हुआ मंचन ओडिया कला संस्कृति की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी-गागराई kharsawan खरसावां के राजमहल चैक (गोपबंधु चैक) में झारखंड सरकार का कला एवं संस्कृति विभाग रांची तथा ओडिशा सरकार का भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग (भुवनेश्वर) का सहयोग से भाषा उत्थान एसोसिएशन खरसावां के द्वारा चार दिवसीय राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता-2026 का शुभआरंभ हो गया। चार दिनो तक चलने वाली राज्य स्तरीय ओडिया नाटक प्रतियोगिता के पहले दिन सबुज संघ कला निकेतन (केरा) के कलाकारों ने ”किनिनेला मना कलानगरे” सामाजिक ओडिया नाटक का…